फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2021: खरीदारी के लिए सजे बाजार, भीड़ देखकर कारोबारियों के खिले चेहरे, तस्वीरें

Mon, 01 Nov 2021 10:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Nov 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2021: Crowd in Uttarakhand Market for Shopping photos
धनतेरस पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार से पंच दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। उत्तराखंड में धनतेरस पर खरीदारी से बाजारों में लक्ष्मी की बरसात होने की उम्मीद है। ग्राहकों के इंतजार में बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, सराफा और सजावटी सामान का बाजार तैयार है। परंपरा निभाने के लिए जमकर खरीदारी होगी।



व्यापारियों ने रंग-बिरंगे गुब्बारे, झूमर और रंगीन लाइटें लगाकर दुकानों को आकर्षक रूप से सजाया है। एक दिन पहले ही बाजार में लोगों की भीड़ देखकर कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। देहरादून में हालांकि भीड़ कुछ कम नजर आई, लेकिन व्यापारियों को उम्मीद है कि मंगलवार को बाजार में धनवर्षा होगी।

Dhanteras 2021: बन रहा ग्रहों का खास संयोग, ये हैं खरीदारी के चार शुभ मुहूर्त, इस समय पूजन होगा फलदायी

वैसे तो करवाचौथ से पहले ही बाजार में रौनक होने लगी थी। लोगों ने दुकानों को सजाना शुरू कर दिया था, लेकिन दीपावली के त्योहार को लेकर बाजार गर्म हो गया है। पंच दीपोत्सव के तहत मंगलवार को धनतेरस है। इसके लिए शहर के विभिन्न बाजारों में सराफा, बर्तन, कपड़े, साज सज्जा, इलेक्ट्राॅनिक के सामानों आदि के दुकानदारों ने दुकानों को सजा दिया है। ऑटोमोबाइल बाजार में भी धनतेरस को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। इसके अलावा चांदी के बर्तनों की भी काफी मांग है।

Dhanteras 2021: Crowd in Uttarakhand Market for Shopping photos
धनतेरस पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

रुड़की में नवल्टी स्टोर के मालिक अचल सेठी ने बताया कि इस बार उम्मीद के अनुसार बाजार में रौनक दिखाई दे रही है। दो साल बाद स्वतंत्र तौर पर निकलने की अनुमति मिलने के चलते लोग कपड़ों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों पर बढ़ती भीड़ को देखकर कारोबारी भी खुश हैं।

Dhanteras 2021: Crowd in Uttarakhand Market for Shopping photos
धनतेरस पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद हाउस के मालिक चंद्रप्रकाश खंडेलवाल और मनोज खंडेलवाल ने बताया कि इस बार जहां लोगों की बाजार में भीड़ ज्यादा दिखाई दे रही है तो वहीं कंपनियों ने भी ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कुुछ अलग तरीके के बर्तन बाजार में उतारे हैं। इस बार ग्राहक स्टील के कूकर और स्टील की कढ़ाई की ज्यादा डिमांड कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2021: Crowd in Uttarakhand Market for Shopping photos
धनतेरस पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

एल्युमीनियम के बर्तनों की अपेक्षा स्टील के बर्तनों की लोग 90 प्रतिशत ज्यादा डिमांड कर रहे हैं। बाजार की रौनक को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महासचिव नवीन गुलाटी का कहना है कि दो साल में कोरोना ने कारोबारियों की कमर तोड़ दी है। अब ऐसे में दीपावली का त्योहार एक उम्मीद लेकर आया है। शुरुआती दौर में बाजार की भीड़ कारोबारियों को सुकून देने वाली है।

विज्ञापन
Dhanteras 2021: Crowd in Uttarakhand Market for Shopping photos
धनतेरस पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइंस स्थित वीसी ज्वेलर्स के संचालक विजय चौहान ने बताया कि दो साल के कोरोनाकाल के बाद अब जाकर रौनक बढ़ी है। इस बार सराफा बाजार भी गर्म है। ग्राहक सबसे ज्यादा सोने और चांदी के सिक्के की डिमांड कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed