{"_id":"61e4f6186116930f987b9162","slug":"uttarakhand-election-2022-these-controversies-is-connected-with-harak-singh-rawat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड सत्ता संग्राम: विवादों का दूसरा नाम हरक सिंह रावत, जैनी प्रकरण से आए थे चर्चाओं में, दुष्कर्म का आरोप भी लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड सत्ता संग्राम: विवादों का दूसरा नाम हरक सिंह रावत, जैनी प्रकरण से आए थे चर्चाओं में, दुष्कर्म का आरोप भी लगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
हरक सिंह रावत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरक सिंह रावत और विवादों का चोली-दामन का साथ है। जैनी प्रकरण से चर्चाओं में आए हरक सिंह रावत लगातार किसी न किसी विवाद की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उनके राजनीतिक कॅरियर में उन पर तमाम तरह के आरोप लगते आए हैं।
वर्ष 2003 में स्व. एनडी तिवारी की सरकार में हरक सिंह को चर्चित जैनी प्रकरण की वजह से मंत्री पद गंवाना पड़ा था। उस वक्त जैनी नाम की महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था। जैनी ने हरक सिंह रावत पर आरोप लगाते हुए कहा था कि हरक सिंह रावत ही उसके बच्चे के पिता हैं। मामले में डीएनए टेस्ट भी कराया गया था, लेकिन डीएनए रिपोर्ट कभी सार्वजनिक नहीं की गई। बाद में मामला रफादफा कर दिया गया।
'मंत्री पद को मैं अपने जूते की नोक पर रखता हूं'
2012 के विधानसभा चुनाव में हरक सिंह रावत मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे थे। इसी दौरान उनका एक बयान काफी विवादित हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मंत्री पद को मैं अपने जूते की नोक पर रखता हूं।
2 of 6
हरक सिंह रावत
2013 में मेरठ निवासी एक महिला ने हरक पर शरीरिक शोषण का आरोप लगाया। उस वक्त हरक, विजय बहुगुणा सरकार में मंत्री थे।
3 of 6
हरक सिंह रावत
फरवरी 2014 में मेरठ की रहने वाली महिला ने दिल्ली के सफदरजंग थाने में ही हरक सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हरक सिंह रावत
बाद में दोनों पक्षों की कथित सहमति के बाद यह मामला रफादफा हो गया था। 29 जुलाई 2016 को मेरठ की उसी महिला ने दोबारा हरक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
5 of 6
हरीश रातव और हरक सिंह रावत
18 मार्च 2016 को उत्तराखंड विधानसभा में हरीश रावत सरकार के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद करने वाले नौ बागियों में हरक सिंह रावत ने अग्रणी भूमिका निभाई। इसके बाद हरीश रावत सरकार को हटाकर राज्य में राष्ट्रपति शासन तक लगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।