फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 news: kisan sankalp yatra aap leader Bhagwant Mann in uttarakhand today

किसान संकल्प यात्रा: उत्तराखंड में आप सांसद भगवंत मान की हुंकार, कहा- सत्ता में आते ही किसानों को देंगे सात गारंटी

Mon, 15 Nov 2021 10:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 15 Nov 2021 10:31 PM IST
सार

भगवंत मान ने कहा कि देश के साथ-साथ उत्तराखंड के किसान भाई बिल्कुल न घबराएं, क्योंकि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर किसानों को 24 घंटे फ्री बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 news: kisan sankalp yatra aap leader Bhagwant Mann in uttarakhand today
रोड शो के दौरान भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में किसान संकल्प यात्रा को लेकर आज आम आदमी पार्टी के पंजाब के अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान काशीपुर पहुंचे। काशीपुर में उन्होंने आप कार्यालय में किसान संकल्प पत्र का विमोचन किया और बताया सत्ता में आते ही आप किसानों को सात गारंटी देगी। जिसका जिक्र इस संकल्प पत्र में दिया गया है।

विज्ञापन


किसानों को 24 घंटे फ्री बिजली उपलब्ध कराई जाएगी
कहा कि देश के साथ-साथ उत्तराखंड के किसान भाई बिल्कुल न घबराएं, क्योंकि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर किसानों को 24 घंटे फ्री बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने तीनों काले कृषि कानूनों को किसानों की मौत का वारंट बताया और कहा कि आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों काले कृषि कानूनों को उत्तराखंड में लागू  ही नहीं होने देगी।  
विज्ञापन


किसानों की गेहूं और धान की फसल पच्चीस सौ तथा गन्ने की फसल 400 रुपए प्रति कुंतल की दर से खरीदी जाएगी। आप सांसद मान ने यह भी घोषणा की कि हमारी सरकार आने पर उत्तराखंड की बंद पड़ी शुगर मिलों को 90 दिन के भीतर दोबारा शुरू किया जाएगा और प्रदेश में पांच आधुनिक शुगर मिले और लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: किसानों के हक में आप की संकल्प यात्रा, 15 से 17 नवंबर तक दौरे पर रहेंगे भगवंत मान

जसपुर से की किसान संकल्प यात्रा की शुरुआत

इसके बाद भगवंत मान रोड शो करने के लिए जसपुर पहुंचे। यहां किसान संकल्प यात्रा में उन्होंने एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया। जसपुर पहुंचने पर विधानसभा प्रभारी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों आप कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आप सांसद का जोरदार स्वागत किया।

जसपुर से काशीपुर आते समय भगवंत मान के काफिले का आम जनता एवं किसानों ने स्वागत किया। हजारों की तादाद में एकत्र कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में ट्रैक्टर व अन्य वाहनों के साथ रोड शो निकाला। आप नेता भगवंत मान के  रोड शो में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस रैली में मौजूद रहे।

मुख्य चौराहे के बाद संकल्प यात्रा का काफिला चीमा चौराहा होते हुए बाजपुर के लिए प्रस्थान कर गया। रोड शो के दौरान चारों ओर आम आदमी पार्टी की टोपी और झंडे ही नजर आ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed