फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 news: aap leader Bhagwant Mann Will be on tour from 15 to 17 November

उत्तराखंड चुनाव 2022: किसानों के हक में आप की संकल्प यात्रा, 15 से 17 नवंबर तक दौरे पर रहेंगे भगवंत मान

Fri, 12 Nov 2021 07:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 12 Nov 2021 07:28 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: आप प्रवक्ता संजय भट्ट ने बताया कि तीन दिवसीय दौरे पर आप नेता सांसद भगवंत मान उत्तराखंड आ रहे हैं। ऊधमसिंह नगर जिले से किसान संकल्प यात्रा शुरू करेंगे।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 news: aap leader Bhagwant Mann Will be on tour from 15 to 17 November
आप नेता सांसद भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी किसानों के हक में 15 नवंबर से संकल्प यात्रा शुरू करेगी। आप नेता भगवंत मान 15 से 17 नवंबर तक उत्तराखंड का दौरा कर संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। आप का कहना है कि संकल्प यात्रा से प्रदेश में सियासी माहौल बदलेगा। 

विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर जिले से शुरू करेंगे किसान संकल्प यात्रा
आप प्रवक्ता संजय भट्ट ने बताया कि 15 से 17 नवंबर तक तीन दिवसीय दौरे पर आप नेता सांसद भगवंत मान उत्तराखंड आ रहे हैं। ऊधमसिंह नगर जिले से किसान संकल्प यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा कई विधानसभाओं तक जाएगी। इसके लिए आप ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 
विज्ञापन


चुनाव 2022: चुनावी माहौल गरमाने इसी महीने उत्तराखंड आ सकते हैं केजरीवाल, सिसोदिया और भगवंत मान
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते एक साल से देश के किसान तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं, लेकिन केंद्र की किसान विरोधी सरकार ने अभी तक तीन काले कानून वापस नहीं लिए हैं। प्रदेश में अब चुनाव के लिए कम समय बचा हुआ है और आप पार्टी चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी के मद्देनजर दिल्ली सरकार के कई मंत्री और पार्टी के अन्य बड़े नेता भी इसी माह उत्तराखंड का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई में आप पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है। नवंबर में निकलने वाली आप पार्टी की किसान संकल्प यात्रा उत्तराखंड की लगभग 35 किसान बाहुल्य विधानसभा सीटों में जाएगी। किसानों को नजरअंदाज करना केंद्र व प्रदेश सरकार को भारी पड़ेगा।

जसपुर से खटीमा तक निकलेगी आप की संकल्प यात्रा
 किसानों के मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी जसपुर से खटीमा तक संकल्प यात्रा निकालेगी। इस यात्रा की अगुवाई आप नेता एवं सांसद भगवंत मान करेंगे।  प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा कि किसानों के हक की आवाज उठाने और कृषि कानूनों के विरोध में ऊधमसिंह नगर जिले में 15 से 17 नवंबर तक संकल्प यात्रा निकाली जाएगी।

तीन दिनों में यात्रा जसपुर विधानसभा से शुरू होकर खटीमा विधानसभा तक जाएगी। आप पार्टी का कहना है कि किसानों को फसलों के नुकसान पर सबसे ज्यादा मुआवजा केजरीवाल सरकार दे रही है। वहां 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का मुआवजा दिया जा रहा है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड के किसानों को मुआवजा मिलना चाहिए।

भाजपा व कांग्रेस ने जनता को छला है : कोठियाल

वहीं आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल (रि.) ने गुरुवार को समर्थकों के साथ लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर कर्नल कोठियाल ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने अपने 20 सालों के शासनकाल में जनता को छला है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के 20 सालों तक राज्य में कांग्रेस व भाजपा का शासन रहा, लेकिन लोग आज भी मूलभूत समस्याओें से जूझ रहे हैं।

गुरुवार को कर्नल अजय कोठियाल ने जयहरीखाल से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर आप पार्टी की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। लैंसडौन में तिरंगा यात्रा के दौरान कर्नल अजय कोठियाल ने नगर में कुछ इलाकों का भ्रमण कर लोगों के साथ जनसंपर्क किया।

निकटवर्ती ग्रामीण इलाकों की महिलाएं भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुई। कर्नल कोठियाल ने युवाओं के सैल्यूट का जवाब सैल्यूट देकर ही दिया। तिरंगा यात्रा जयहरीखाल, लैंसडौन, चुंडई, सिसल्डी होते हुए रिखणीखाल में संपन्न हुई। इस अवसर पर आप के राष्ट्रीय प्रचारक शहनाज हिंदुस्तानी, प्रदेश उपाध्यक्ष किरण शर्मा नौंगाईं, लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नरेंद्र गिरी, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed