{"_id":"62121150162c8c4ed351b24b","slug":"uttarakhand-election-2022-harish-rawat-arrived-in-malta-nimbu-party-after-successful-holding-of-assembly-elections","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Election 2022: कांग्रेस भवन में नींबू सन्नी पार्टी, हरीश रावत ने कसा भाजपा पर तंज, कहा- वहां चलेंगे लट्ठ, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election 2022: कांग्रेस भवन में नींबू सन्नी पार्टी, हरीश रावत ने कसा भाजपा पर तंज, कहा- वहां चलेंगे लट्ठ, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 20 Feb 2022 05:08 PM IST
सार
पूर्व सीएम ने कहा कि चुनाव का प्रथम चरण पूरा हो गया है। अब मतगणना का इंतजार है। चुनाव में कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है। कार्यकर्ताओं के सम्मान में वह नींबू सन्नी पार्टी रख रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कांग्रेस भवन में आयोजित माल्टा नींबू पानी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विधानसभा चुनाव के सफल आयोजन के बाद कांग्रेस भवन में नींबू सन्नी पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब आनंद लिया। उत्तराखंड में हरीश रावत कांग्रेस पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त है।
उनका यह आत्मविश्वास माल्टा नींबू पानी पार्टी के दौरान भी दिखाई दिया। पूर्व सीएम ने कहा कि चुनाव का प्रथम चरण पूरा हो गया है। अब मतगणना का इंतजार है। चुनाव में कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है। कार्यकर्ताओं के सम्मान में वह नींबू सन्नी पार्टी रख रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। जिन सीटों पर कमजोर समझ रहे थे, वह सीटें भी कांग्रेस जीतते लग रही है। उन्होंने भाजपा पर तंज किया कि वहां लट्ठ चलेंगे। पांच साल भाजपा ने अहंकार से सरकार चलाई, लेकिन जनता ने उनके अहंकार का मान मर्दन कर दिया।
मीडिया से बातचीत में हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में हुए चुनाव में जनता ने कांग्रेस को आशीर्वाद दिया है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम के निर्बल वर्ग को ही पांच सौ रुपये सिलिंडर के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है न सिर्फ निर्बल वर्ग को बल्कि उत्तराखंड के सभी वर्गों को इस कीमत पर सिलिंडर दिया जाएगा।
2 of 5
कांग्रेस भवन में आयोजित माल्टा नींबू पानी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार के इनकम टैक्स देने वाले व इसके दायरे से बाहर वालों के लिए क्या कायदे हैं, यह भी देखेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा पर किए सवाल के जवाब में कहा कि कोविड के मामले अब भी सामने आ रहे हैं। इसलिए अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ यात्रा पर ध्यान देना चाहिए।
3 of 5
कांग्रेस भवन में आयोजित माल्टा नींबू पानी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि प्रदेश में दलित मुख्यमंत्री बने। पंजाब ने इस बात को साबित किया है कि एक दलित वर्ग का व्यक्ति राज्य की बागडोर संभाल रहा है और बेहतरीन काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कांग्रेस भवन में आयोजित माल्टा नींबू पानी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आगे देखिएगा कि भाजपा में लट्ठ बजेंगे। क्योंकि उन्होंने अहंकार से सरकार चलाई। इसका यही परिणाम होना है। हमारे यहां कहा जाता है कि अहंकारी का सिर नीचा। जनता ने इनके अहंकार का मान मर्दन कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
कांग्रेस भवन में आयोजित माल्टा नींबू पानी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की पांचवीं विधान सभा के लिए हालांकि अभी चुनाव के नतीजे आने बाकी हैं, लेकिन कांग्रेस में सीएम पद के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह इसके लिए कांग्रेस प्रत्याशियों से संपर्क साध रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष शनिवार को कुमाऊं दौरे पर निकल गए। हरीश रावत कुमाऊं से गढ़वाल दौरे पर आ गए। चर्चा है कि बहुत जल्द वह कांग्रेस प्रत्याशियों की बैठक भी ले सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।