{"_id":"606c8ea18ebc3e8ca62a4390","slug":"uttarakhand-cm-tirath-singh-rawat-traveling-from-innova-leaving-bullet-proof-fortuner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर छोड़ इनोवा से सफर कर रहे सीएम तीरथ, अधिकारी भी हुए हैरान, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर छोड़ इनोवा से सफर कर रहे सीएम तीरथ, अधिकारी भी हुए हैरान, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इनोवा में जाते सीएम तीरथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर गाड़ी को छोड़कर इनोवा की सवारी करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री के करीबियों के मुताबिक फॉर्च्यूनर के बुलेट प्रूफ होने से उसके शीशे नहीं खुल पाते थे, इस कारण सीएम जनता से मिल नहीं पाते थे।
कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद आइसोलेशन से बाहर आए सीएम तीरथ ने इनोवा की मांग कर गृह विभाग के अधिकारियों को चौंका दिया। उनके करीबियों के मुताबिक इनोवा से सफर कर वह जनता और कार्यकर्ताओं से सीधे तौर पर मिल सकेंगे।
कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने महसूस किया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी से सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाने के कारण वे जनता से खुलकर नहीं मिल पाते हैं। सीएम के आदेश के बाद उन्हें इनोवा उपलब्ध करा दी गई, जिसके बाद उन्होंने इसमें सफर करना शुरू भी कर दिया। हालांकि अफसरों ने सुरक्षा की दृष्टि से मुख्यमंत्री से बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर का ही इस्तेमाल करने का अनुरोध किया था।
बता दें कि प्रदेश में पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में तीन बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर वाहन खरीदे गए थे। इन वाहनों की खरीद पर तब सवाल भी उठाए गए थे। लेकिन मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मामले को देखते हुए मुद्दे को तूल नहीं दिया गया। तब से मुख्यमंत्री सुरक्षा के लिहाज से लाखों रुपये से खरीदी गई बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर की ही सवारी करते आए हैं।
2 of 5
सीएम तीरथ
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस एवं विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रेम चंद अग्रवाल के चार साल पूरे होने पर रायवाला स्थित एक रिजॉर्ट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी पहुंचे थे। इस दौरान वे इनोवा से ही हरिद्वार में गंगा पूजन के लिए गए।
3 of 5
इनोवा में जाते सीएम तीरथ
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के चार वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की, वहीं प्रधानमंत्री मोदी की ओर से चलाई जा रही योजनाएं गिनाते हुए उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास जन भावनाओं के अनुरूप होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जनता के बीच सीएम तीरथ
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभाध्यक्ष ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दिए गए मांगपत्र में सभी विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर अतिशीघ्र गति से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
सीएम तीरथ
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है भारत विश्व गुरु की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज देश के अनेक राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और प्रत्येक प्रांत की सरकार का उद्देश्य देश को विश्व गुरु पद पर आसीन करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।