फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP 41st Foundation Day today: All party Workers Doing Celebration in Uttarakhand

उत्तराखंड: सीएम तीरथ ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना पीएम मोदी का संबोधन, फिर हरिद्वार में किया गंगा पूजन

Tue, 06 Apr 2021 02:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Apr 2021 02:22 PM IST
सार

  • एकांतवास के बाहर आकर मुख्यमंत्री सबसे पहले जाएंगे प्रदेश कार्यालय, स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

विज्ञापन
BJP 41st Foundation Day today: All party Workers Doing Celebration in Uttarakhand
उत्तराखंड भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम तीरथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक मंगलवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि कहा कि भाजपा के 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसे की जा सकती है, कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है। आज देश के हर राज्य, जिले में पार्टी के लिए कई पीढ़ियों ने काम किया है। पीएम मोदी ने अपने विरोधियों को जवाब देते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव जीतने की मशीन नहीं है, भाजपा दिल जीतने का अभियान है, इसीलिए हमें हर संप्रदाय का समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन


वहीं, कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी मंगलवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी, मंत्री व विधायक भी कार्यालय पहुंचे और पीएम मोदी का संबोधन सुना। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी का नया ध्वज फहराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दीं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पार्टी के संस्थापकों को नमन किया। कहा कि उनकी निस्वार्थ सेवा, प्रेरणादायी नेतृत्व व कठिन परिश्रम से भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

उन्होंने सभी समर्पित नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश अपनी गौरवशाली संस्कृति के अनुरूप देश का पुनर्निर्माण, गरीबों का कल्याण और विकासोन्मुखी राजनीति की कल्पना साकार हो रही है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का पालन करते हुए संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।


मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में किया गंगा पूजन
मुख्यमंत्री पार्टी कार्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायवाला में विधानसभा अध्यक्ष के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान वे अनोखे अंदाज में नजर आए। वहीं, वे बुलेट प्रूफ कार छोड़कर साधारण इनोवा कार से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि ये पहाड़ मेरा घर है। अपने घर में खतरा कैसा ? इसके बाद उन्होंने हरिद्वार पहुंचकर हर की पैड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed