फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरे, ये क्या CM साहब शादियों में बांट रहे खाना!

Thu, 10 Dec 2015 08:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 Dec 2015 08:26 AM IST
विज्ञापन

अरे, ये क्या CM साहब शादियों में बांट रहे खाना!

uttarakhand CM distribute food in marriage.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत पिथौरागढ़ जिले के मदकोट में अलग अंदाज में दिखे। अपने दल-बल के साथ चलने वाले सीएम साहब यहां शादी में लोगों को खाना बांटते दिखाई दिए। तस्वीरों में देखिए...


अरे, ये क्या CM साहब शादियों में बांट रहे खाना!

uttarakhand CM distribute food in marriage.

मौका था उनके बेहद करीबी उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी की सुपुत्री की विवाह का था। न सुरक्षा इंतजामातों की वैसी हड़बड़ी दिखी और न नेताओं, अफसरों से मुख्यमंत्री घिरे रहे। करीब डेढ़ घंटे तक आयोजन स्थल पर रुके रावत ने दुल्हन पक्ष का मुखिया बनते हुए दूल्हा पक्ष को बधाई दी, व्यंजनों का खुद भी आनंद लिया औरों को भी खिलाया।

अरे, ये क्या CM साहब शादियों में बांट रहे खाना!

uttarakhand CM distribute food in marriage.

इस दौरान में राजनीति, सियासत की बात तो नहीं हुई, मडुवा की रोटी और पालक के साग का स्वाद लेते-लेते भी मडुवा, गहत पर चर्चा छेड़ ही दी। मडुवा, गहत, झिंगूरे की खीर का खुद पर परीक्षण करने की बात मुख्यमंत्री ने कही। मंगलवार की सुबह से गोरी और मंदाकिनी नदी के किनारे बसा मदकोट कस्बा लोगों की आवाजाही से गुलजार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरे, ये क्या CM साहब शादियों में बांट रहे खाना!

uttarakhand CM distribute food in marriage.

पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी और दीपा धामी की सुपुत्री पूजा का विवाह प्रयाग सिंह ढोक्टी के सुपुत्र बलवंत सिंह ढोक्टी निवासी बसंतकोट (मुनस्यारी) हाल निवासी बनबसा के साथ संपन्न हुआ। विवाह में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी शिरकत की। मुख्यमंत्री ने विवाह स्थल पर पहुंचकर वर पक्ष के लोगों से मुलाकात की।

विज्ञापन

अरे, ये क्या CM साहब शादियों में बांट रहे खाना!

uttarakhand CM distribute food in marriage.

विवाह समारोह में आए हुए लोगों के साथ मुलाकात करते हुए सीएम विवाह मंडप में महिलाओं के साथ बैठ गए, उनसे बतियाए, हालचाल जाने। भोजन पंडाल में भी मुख्यमंत्री पूरी तरह घराती (वधू पक्ष) की तरह लोगों से व्यवहार करते दिखे। लोगों को दही बड़ा, जलेबी, हलुवा खिलाते रहे और थोड़ा-थोड़ा खुद भी खाते रहे। भोज्य पदार्थ बनाने वाले कारीगरों की तारीफ भी मुख्यमंत्री ने की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed