फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Dhami: मुंबई में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, बीच किनारे किया योग, लोगों से की मुलाकात, तस्वीरें

Tue, 07 Nov 2023 11:13 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Nov 2023 11:13 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami Doing morning walk in Mumbai did yoga near beach meet people
मुंबई में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं। आज मंगलवार को वह मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने बीच किनारे योग और सूर्य नमस्कार किया। वहीं, वहां वॉक के लिए आए लोगों से मुलाकात भी की। 



सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के विजन को साकार करने के लिए सभी को नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। वहीं, उन्होंने मुंबईवासियों को प्रदेश के पर्यटन को लेकर जानकारी और उन्हें भ्रमण का सुझाव दिया। 

Student Union Election Voting: प्रदेशभर के कॉलेजों में शुरू हुआ मतदान, शाम को घोषित होंगे नतीजे

Uttarakhand CM Dhami Doing morning walk in Mumbai did yoga near beach meet people
मुंबई में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि सीएम धामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रोड शो के लिए गए हैं। सोमवार को हुए रोड शो में 30,200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हुए। अब तक देश दुनिया में हुए रोड शो में 1,24,200 करोड़ से अधिक के निवेश के करार हो चुके हैं।

Uttarakhand CM Dhami Doing morning walk in Mumbai did yoga near beach meet people
मुंबई में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

इमेजिका कंपनी से थीम पार्क, रिजॉर्ट में, एसीएमई कंपनी से सौर सेल विनिर्माण में, सीटीआरएल कंपनी से डाटा सेंटर में, पर्फ़ेटी कंपनी से नवीकरणीय ऊर्जा में, लॉसंग अमेरिका से आईटी में, क्रोमा एटोर कंपनी और क्लीन मैक्स एनवाइरो कंपनी से नवीकरणीय ऊर्जा में, साइनस कंपनी से हेल्थ केयर सेक्टर में निवेश के लिए करार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami Doing morning walk in Mumbai did yoga near beach meet people
मुंबई में युवाओं से मिलते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स, गोदरेज केमिकल्स, एस्टार भोजन, वी अर्जुन लॉजिस्टिक्स पार्क के साथ भी निवेश पर बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री धामी ने उद्योग समूह के साथ बैठक कर उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा कर खूबियां भी बताईं।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami Doing morning walk in Mumbai did yoga near beach meet people
मुंबई में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार ने निवेशक सम्मेलन के लिए 2.50 लाख करोड़ का निवेश लाने का लक्ष्य रखा है। आठ व नौ दिसंबर को देहरादून के एफआरआई में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए रोड शो में अब तक 1,24,200 करोड़ से अधिक के एमओयू हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed