{"_id":"602166134ba29279be45b446","slug":"uttarakhand-chamoli-glacier-burst-news-rescue-operation-continues-from-36-hours-to-save-labourer-from-tapovan-tunnel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chamoli Glacier Burst: 36 घंटे बाद भी जारी जिंदगी बचाने की जंग, सुरंग के अंद फंसे 35 मजदूर और तीन इंजीनियर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli Glacier Burst: 36 घंटे बाद भी जारी जिंदगी बचाने की जंग, सुरंग के अंद फंसे 35 मजदूर और तीन इंजीनियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
चमोली में सुरंग के अंदर मलबा हटाती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रविवार को आई बाढ़ में लापता लोगों की तलाश का काम सोमवार देर रात तक जारी रहा। जैसे-जैसे समय बढ़ रहा है मलबे या सुरंग के अंदर जीवन की आस भी धूमिल होती जा रही है। 36 घंटे से अधिक बीतने के बाद भी सुरंग और मलबे में फंसे लोगों का कुछ पता नहीं लग सका है।
2 of 6
चमोली में आपदा के बाद बचाव कार्याें में लगी टीम
- फोटो : अमर उजाला
तपोवन जल विद्युत परियोजना की मुख्य सुरंग (13 किमी बननी है) पर तपोवन और सेलंग से काम चल रहा था। सेलंग से मशीन से करीब छह किमी सुरंग बन चुकी है, जबकि तपोवन की तरफ से मजदूर सुरंग बनाने में जुटे थे और तीन किमी सुरंग बन चुकी थी। इस सुरंग में कंपनी के 35 मजदूर और तीन इंजीनियर फंसे हैं।
3 of 6
चमोली में आपदा के बाद बचाव कार्याें में लगी टीम
- फोटो : अमर उजाला
बचाव दल का सबसे अधिक फोकस इसी सुरंग से मलबा हटाने पर है, लेकिन पानी और गाद के कारण रेस्क्यू में परेशानी हो रही है। मशीन से गाद हटाते ही पीछे से और गाद आ रही है। पूरा दिन ऐसे ही चलता रहा, जिस कारण बचाव दल टनल के अंदर तक नहीं पहुंच पा रहा है। सुरंग के अंदर फंसे लोगों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चमोली में सुरंग के अंदर मलबा हटाती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
टनल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सोमवार सुबह चार बजे से ही राहत-बचाव कार्य शुरू हो गया था। आईटीबीपी, सेना, एनडीआरएफ व आपदा प्रबंधन की टीमों ने सुरंग से मलबा हटाने का काम शुरू किया। ऑस्कर लाइट की रोशनी में रेस्क्यू अभियान चला।
विज्ञापन
5 of 6
तपोवन टनल में फंसे मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
मलबा अधिक होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आने लगीं, जिसे देख आईटीबीपी के जवानों ने आवाजाही के लिए दलदली मिट्टी के ऊपर लकड़ी के तख्ते बिछाकर रास्ता बनाने का प्रयास किया। दिनभर मलबे में अंदर फंसे लोगों को ढूंढने का काम चलता रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।