फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   'Zero Bend' on Badrinath Highway becomes a source of trouble for travelers

Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे का जीरो बैंड बना यात्रियों की परेशानी का सबब

Sat, 24 Oct 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 24 Oct 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
'Zero Bend' on Badrinath Highway becomes a source of trouble for travelers
ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी तक 10 किमी हिस्से में जाम से जूझ रहे तीर्थयात्री, एक घंटे में तय हो रहा सफर
विज्ञापन

गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान ज्योतिर्मठ का जीरो बैंड तीर्थयात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। बदरीनाथ हाईवे के अधिकांश हिस्से को ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत डबल लेन में तब्दील कर दिया गया है लेकिन ज्योतिर्मठ के पेट्रोल पंप से मारवाड़ी तक करीब 10 किमी हिस्से में अब भी सिंगल लेन सड़क होने से जाम की स्थिति बनी हुई है। इन दिनों यात्रा के दूसरे चरण में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से परेशानी और बढ़ गई है।
सबसे अधिक दिक्कत जीरो बैंड पर हो रही है। यहां सड़क संकरी होने के साथ ही तीखे मोड़ भी हैं। ऐसे में यात्रा वाहन अक्सर फंस रहे हैं और लंबा जाम लग रहा है। शाम के समय बदरीनाथ जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने से श्रद्धालुओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। हाईवे पर जगह-जगह पत्थर पड़े होने और सड़क उबड़-खाबड़ होने से भी यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

दिल्ली से आए श्रद्धालु अंकुर शर्मा, मानस और सुशील कुमार ने बताया कि ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी तक पहुंचने में ही एक घंटे का समय लग रहा है। सड़क की स्थिति खराब होने से सफर मुश्किल हो रहा है। उन्होंने हाईवे की स्थिति सुधारने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहीं शकुंतला भारद्वाज ने कहा कि लाखों श्रद्धालु आस्था के साथ दूर-दूर से धाम पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रा मार्ग को व्यवस्थित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि वह भी करीब एक घंटे तक जाम में फंसी रहीं।

बीआरओ के अधिकारियों के अनुसार, बदरीनाथ धाम की यात्रा संपन्न होने के बाद हाईवे पर दिन-रात काम कर चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही असुरक्षित स्थलों का सुधारीकरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed