फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Glacier Burst: चमोली में जल प्रलय से पहले ऐसा था रैणी गांव, प्रकृति की विनाशलीला की ये तस्वीरें रुला देंगी...

Sun, 07 Feb 2021 10:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Feb 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli Glacier burst News: Raini Village and Rishi ganga Hydropower Project Destroyed Horrible Photos
रैणी गांव में आपदा से पहले और अब की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली जिले में जल प्रलय ने रैणी गांव में सब कुछ तबाह कर दिया। ऋषिगंगा में 13.2 मेगावाट के हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट को धौली नदी में आई बाढ़ अपने साफ बहा ले गई। सैलाब ऐसा था कि परियोजना का नाम निशान नहीं बचा। आपदा के बाद रैणी गांव की ये तस्वीरें देख हर कोई स्तब्ध है। 

Uttarakhand Chamoli Glacier burst News: Raini Village and Rishi ganga Hydropower Project Destroyed Horrible Photos
रैणी गांव में आपदा से पहले और अब की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रैणी गांव में ग्लेशियर टूटने की सूचना पर तत्काल एसडीआरएफ अलर्ट हो गई थी। ऋषिकेश से लेकर जोशीमठ तक एसडीआरएफ की सभी टीमों को अलर्ट कर दिया गया।एसडीआरएफ के मुताबिक सुबह करीब 10.55 मिनट पर जोशीमठ पोस्ट में तैनात हेड कांस्टेबल मंगल सिंह को जोशीमठ थाने से रैणी गांव में ग्लेशियर टूटने की सूचना मिली थी।

Uttarakhand Chamoli Glacier burst News: Raini Village and Rishi ganga Hydropower Project Destroyed Horrible Photos
रैणी गांव में आपदा से पहले और अब की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जैसे-जैसे ग्लेशियर का पानी आगे बढ़ता गया सभी टीमें सक्रिय हो गई और लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया। करीब साढ़े बारह बजे श्री नगर की टीम को भी अलर्ट कर दिया गया। साथ ही दो टीमों को तपोवन, दो को जोशीमठ, एक टीम को श्रीनगर, एक कीर्तिनगर, एक टीम ऋषिकेश में तैनात किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli Glacier burst News: Raini Village and Rishi ganga Hydropower Project Destroyed Horrible Photos
रैणी गांव में आपदा से पहले और अब की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देर शाम तक धौली गंगा पर रैणी गांव को अन्य जगहों से जोड़ने वाला 90 स्पान का मोटर पुल और चार अन्य झूला पुलों के बहने की जानकारी है। धौली गंगा के एक किनारे पर करीब 17 गांव हैं, जो सड़क न होने के कारण संपर्क से कट गए हैं। इनमें से 11 गांव माइग्रेटरी हैं और सर्दियों में इन गांवों के लोग गोपेश्वर आ जाते हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli Glacier burst News: Raini Village and Rishi ganga Hydropower Project Destroyed Horrible Photos
आपदा के बाद रैणी गांव - फोटो : अमर उजाला

ऋषिगंगा पर रैणी में हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट का निर्माण वर्ष 2008 में शुरू हुआ था। तय समय के भीतर प्रोजेक्ट तैयार भी हो गया था। वर्ष 2011 में इस प्रोजेक्ट से बिजली का उत्पादन शुरू हो गया था। वर्ष 2016 तक अनवरत उत्पादन भी हुआ। 2016 में इसकी मशीनों में बड़े स्तर पर खराबी आ गई, जिस वजह से बिजली का उत्पादन ठप हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed