फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Disaster: ठंड में पहली बार टूटा ग्लेशियर, चमोली की घटना से वैज्ञानिक भी हैरान  

Sun, 07 Feb 2021 01:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Feb 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News Glacier burst First Time in Winter, Scientist Shocked
चमोली जिले में ग्लेशियर फ - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली में आपदा से वैज्ञानिक भी हैरान हैं। जिले में बाढ़ आने से ऋषि गंगा और तपोवन हाइड्रो प्रोजेक्ट पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। कई लोगों के मलबे में दबने की सूचना है। वहीं, वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंड में इस तरह की घटना होना हैरतअंगेज है। 

Uttarakhand Chamoli News Glacier burst First Time in Winter, Scientist Shocked
चमोली में तपोवन डेम - फोटो : अमर उजाला

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन ज्योलॉजी के वैज्ञानिक डॉ अमित कुमार का दावा है कि, पहली बार कोई ग्लेशियर ठंड में टूटा है। यह हैरतअंगेज है। हालांकि अभी ग्लेशियर फटने की सही वजह स्पष्ट नहीं है। लेकिन हो सकता है कि जमीन के नीचे कटाव के कारण ऐसा हुआ हो।
 

Uttarakhand Chamoli News Glacier burst First Time in Winter, Scientist Shocked
चमोली में आपदा - फोटो : अमर उजाला

ग्लेशियर फटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है। इसके बाद ऋषि गंगा और तपोवन हाइड्रो प्रोजेक्ट ध्वस्त होने से नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। चमोली से लेकर ऋषिकेश और हरिद्वार में अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News Glacier burst First Time in Winter, Scientist Shocked
चमोली में आपदा - फोटो : अमर उजाला

चमोली और हरिद्वार में नदी किनारे रहने वाले लोगों को वहां से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। टीएचडीसी ने नदी में पानी का बहाव कम करने के लिए टिहरी बांध से पानी छोड़ना भी बंद कर दिया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News Glacier burst First Time in Winter, Scientist Shocked
चमोली में आपदा - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, आईटीबीपी की दो टीमें मौके पर पहुंचीं हैं। एनडीआरएफ की तीन टीमों को देहरादून से रवाना किया गया है और तीन अतिरिक्त टीमें शाम तक वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से वहां पहुंचेंगी। एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन पहले से ही मौके पर मौजूद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed