फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: चमोली में ग्लेशियर फटने से आई आपदा, भारी नुकसान की आशंका, कई लोग लापता, तस्वीरें...

Sun, 07 Feb 2021 01:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Feb 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand  News: Disaster in Chamoli after Glacier burst and Niti valley flood in Dhauli river
चमोली में आपदा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली जिले के रैनी में ग्लेशियर फटने से आपदा आ गई है। ग्लेशियर फटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है। इससे चमोली से हरिद्वार तक खतरा बढ़ गया है।   स्टेट कंट्रोल रूम के अनुसार, गढ़वाल की नदियों में पानी ज्यादा बढ़ा हुआ है। करंट लगने से कई लोग लापता बताए जा रहे है।

Uttarakhand  News: Disaster in Chamoli after Glacier burst and Niti valley flood in Dhauli river
चमोली में तपोवन डेम - फोटो : अमर उजाला

धौली नदी में बाढ़ आने की सूचना मिलने के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही हरिद्वार जिला प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। सभी थानों और नदी किनारे बसी आबादी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। ऋषिकेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। नदी से बोट संचालन और राफ्टिंग संचालकों को तुरंत हटाने के निर्देश  दिए गए हैं।


 

Uttarakhand  News: Disaster in Chamoli after Glacier burst and Niti valley flood in Dhauli river
चमोली में आपदा - फोटो : अमर उजाला

चमोली जिले के नदी किनारे की बस्तियों को पुलिस लाउडस्पीकर से अलर्ट कर रही है। कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी किनारे बसे लोग मकान खाली करने में जुटे हैं। 
अपर जिलाधिकारी टिहरी शिव चरण द्विवेदी ने बताया श्रीनगर जल विद्युत परियोजना को झील का पानी कम करने के निर्देश जारी किए गए हैं। ताकि अलकनंदा का जल स्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ने में दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand  News: Disaster in Chamoli after Glacier burst and Niti valley flood in Dhauli river
चमोली में आपदा - फोटो : अमर उजाला

चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि काफी नुकसान की सूचना आ रही है। बताया जा रहा है कि ग्लेशियर फटने के बाद बांध क्षतिग्रस्त हुआ। जिससे नदियों में बाढ़ आ गई है। तपोवन बैराज पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। श्रीनगर में प्रशासन ने नदी किनारे बस्तियों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों में जाने की अपील की है। वहीं, नदी में काम कर रहे मजदूरों को भी हटाया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand  News: Disaster in Chamoli after Glacier burst and Niti valley flood in Dhauli river
चमोली में आपदा - फोटो : अमर उजाला

वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिव आपदा प्रबंधन और डीएम चमोली से पूरी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री लगातार पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। संबंधित सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नदी में सैलाब आने से अलकनंदा के निचले क्षेत्रों में भी बाढ़ की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed