फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चकराता हादसा: नौ सीटर वाहन में सवार थे 15 लोग, खाई में गिरते ही बोलेरो के उड़े परखच्चे, 13 की चली गई जान

Sun, 31 Oct 2021 08:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Oct 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chakrata Accident: 15 People Seated in Nine Seater Vehicle and 13 people died during Utility Falls into ditch
चकराता में हादसा - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में विकासनगर के बायला-पिंगुवा मोटर मार्ग पर चकराता तहसील अंतर्गत राजस्व क्षेत्र बायला के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार 13 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसमें से 11 एक ही गांव बायला के रहने वाले थे। मृतकों में आठ पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। जबकि दो गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती हैं।



चकराता हादसा: सीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, मृतक आश्रित को दी जाएगी 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

बताया जा रहा है कि नौ सीटर वाहन में 15 लोग सवार थे। खाई में गिरते ही वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसा रविवार सुबह करीब 8:10 बजे बायला गांव से करीब 100 मीटर आगे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही चकराता थाना पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों और घायलों को खाई से बाहर निकाला जा सका। दोनों गंभीर घायल सीएचसी चकराता में भर्ती हैं। बोलेरो बायला गांव से विकासनगर आ रही थी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Uttarakhand Chakrata Accident: 15 People Seated in Nine Seater Vehicle and 13 people died during Utility Falls into ditch
चकराता में हादसा - फोटो : अमर उजाला

वहीं, हादसे के मामले में परिवहन विभाग की कार्यशैली पर सवालों के घेरे में है। एक माह पूर्व चकराता, विकासनगर, त्यूनी क्षेत्र के लोगों ने अधिकारियों को पत्र सौंपकर अनफिट और वाहनों में ओवरलोडिंग के बाबत शिकायत की थी। आरटीओ (प्रवर्तन) के निर्देश पर अभियान भी चलाया गया, लेकिन ठोस कार्रवाई के अभाव में संचालन बंद नहीं हुआ। 

Uttarakhand Chakrata Accident: 15 People Seated in Nine Seater Vehicle and 13 people died during Utility Falls into ditch
चकराता में हादसा - फोटो : अमर उजाला

आरटीओ प्रवर्तन के निर्देश पर तीन टीमों ने 21 से लेकर 23 अक्तूबर तक क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान 130 वाहनों का चालान भी किया गया। इसमें 48 यात्री वाहन शामिल थे। 10 ऐसे वाहनों का चालान किया गया जिसमें यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर बिठाया गया था। अभियान के बाद ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग फिर से चालू हो गई। नतीजतन रविवार को दुखद हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Chakrata Accident: 15 People Seated in Nine Seater Vehicle and 13 people died during Utility Falls into ditch
चकराता में हादसा - फोटो : अमर उजाला

आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2020 में देहरादून में 1225 गाड़ियों का चालान किया गया और 81 वाहन सीज किए गए। वर्ष 2021 में अब तक 1570 वाहनों का चालान व 130 वाहनों को सीज कर दिया गया। वर्ष 2021 में 223 वाहनों को ओवरलोडिंग के चलते सीज किया गया है। ऋषिकेश क्षेत्र में पिछले साल 285 वाहनों का चालान करने के साथ ही 28  वाहनों को सीज किया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Chakrata Accident: 15 People Seated in Nine Seater Vehicle and 13 people died during Utility Falls into ditch
चकराता में हादसा - फोटो : अमर उजाला

इस साल अब तक 680 वाहनों का चालान और 40 वाहनों को सीज करने के साथ ही ओवरलोडिंग में 304 वाहनों का चालान किया गया।  विकासनगर क्षेत्र में पिछले साल 262 वाहनों का चालान किया गया था। इस साल अब तक 424 वाहनों का चालान किया गया है। पिछले साल 22 वाहनों को सीज किया गया और इस साल 58 वाहन सीज किए गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed