फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Chakrata Accident: CM Pushkar singh dhami Gives Order for magisterial inquiry

चकराता हादसा: सीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश, मृतक आश्रित को दी जाएगी 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

Sun, 31 Oct 2021 08:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Oct 2021 08:09 PM IST
सार

Accident in Uttarakhand:  मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के उपचार व मृतकों के परिवारजनों को प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। 

विज्ञापन
Uttarakhand Chakrata Accident: CM Pushkar singh dhami Gives Order for magisterial inquiry
चकराता में हादसा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र में बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सड़क हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी देहरादून को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने वाहन दुर्घटना में मृतक आश्रित को 50-50 हजार रुपये व गंभीर घायलों को 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से देने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


रविवार को बुल्हाड़-बायला मार्ग पर पिकअप खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन


देवभूमि में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 13 लोगों की मौत, पहाड़ी पर चारों ओर बिखरे दिखे शव, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के उपचार व मृतकों के परिवारजनों को प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गढ़वाल कमिश्नर व जिलाधिकारी देहरादून आर. राजेश कुमार घटना स्थल के लिए रवाना हुए हैं। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिवहन विभाग को सख्त निर्देश दिए कि वाहनों में ओवर लोडिंग न हो। यदि इस तरह की कोई बात आती है तो संबधित पर कार्रवाई की जाए।

इनकी हुई मौत
मातबर सिंह (48) पुत्र स्व.भगत सिंह निवासी बायला, रेखा चौहान (30) पत्नी मातबर सिंह निवासी बायला, कुमारी तानिया (11) पुत्री मातबर सिंह निवासी बायला, ईशा चौहान (18) पुत्री गजेन्द्र सिंह निवासी बायला, काजल (15) पुत्री जगतू सिंह निवासी बायला, जयपाल सिंह (40) पुत्र भाऊ सिंह निवासी बायला, साधु राम (60) पुत्र गुलाब सिंह निवासी बायला, अजंली (13) पुत्री जयपाल सिंह निवासी बायला, दान सिंह (60) पुत्र रत्तू सिंह निवासी बायला, रतन सिंह (50) पुत्र रति राम निवासी बायला, नरेन्द्र सिंह (35) पुत्र भाऊ सिंह निवासी बायला, जीतू राम (34) पुत्र फेतिया निवासी मलेथा, हरि राम (52) पुत्र देवी राम निवासी खड़का सिरमौर हिमाचल प्रदेश।

ये हुए घायल
ऋतिक (6) पुत्र इन्द्र सिंह निवासी बायला और गजेन्द्र तोमर (29) पुत्र दल सिंह निवासी पिथुवा चकराता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed