फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी सहित कई नेता

Thu, 27 Apr 2023 03:24 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 27 Apr 2023 03:24 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand cabinet minister Chandan Ram Das Funeral in Bageshwar Many leaders including CM Dhami Reached
मंत्री चंदन राम दास को अंतिम विदाई देने उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को अंतिम विदाई देने के लिए बागेश्वर में लोगों की भीड़ उमड़ी। पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत तमाम नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बागेश्वर पहुंच गए हैं। चंदन राम दास के निधन पर प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। 



धामी मंत्रिमंडल को चंदन राम दास की कमी हमेशा खलती रहेगी। सीधे, सरल और अपने मजाकियां अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले चंदन राम दास अपने कैबिनेट के सहयोगियों में काफी पसंद किए जाते थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उनसे खास लगाव था। कई नए विधायकों और राजनेताओं के लिए वह राजनीति की एक प्रयोगशाला थे।

जानकारों का मानना है कि वर्ष 2007 में पहला विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद उन्होंने 2012, 2017 और 2022 का चुनाव अपनी सियासी पकड़, कुशल चुनाव प्रबंधन और सीधे और सादगी भरे व्यक्तित्व के कारण जीता था। मंत्रिमंडल के अन्य साथी भी उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से प्रभावित होकर उनसे मशविरा और मार्गदर्शन प्राप्त करते थे।

Uttarakhand cabinet minister Chandan Ram Das Funeral in Bageshwar Many leaders including CM Dhami Reached
मंत्री चंदन राम दास के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

दास के बाद उनका उत्तराधिकारी कौन होगा, इस पर लोगों की नजर टिक गई है। सबसे पहले नंबर दास की पत्नी पार्वती दास का हो सकता है। भाजपा दिवंगत नेताओं की पत्नियों को महत्व देती रही है।

Uttarakhand cabinet minister Chandan Ram Das Funeral in Bageshwar Many leaders including CM Dhami Reached
कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

इसका प्रत्यक्ष उदाहरण भाजपा के कद्दावर नेता प्रकाश पंत का है। उनके निधन पर उनकी पत्नी चंद्रा पंत को भाजपा ने टिकट दिया था। इस लिहाज से देखा जाए तो स्व. चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास उनकी उत्तराधिकारी हो सकती हैं। बहुत कुछ उनकी (पार्वती दास) इच्छा पर भी निर्भर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand cabinet minister Chandan Ram Das Funeral in Bageshwar Many leaders including CM Dhami Reached
कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

बहरहाल दास का उत्तराधिकारी दास के ही परिवार से आने की संभावना जताई जा रही है। दास के पुत्र गौरव दास भी पिता की विरासत संभाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें...Badrinath: जय बदरीविशाल...जयकारों से गूंजी देवभूमि, बर्फबारी के बीच कपाट खुलने का अद्भुत क्षण, देखें तस्वीरें


 

विज्ञापन
Uttarakhand cabinet minister Chandan Ram Das Funeral in Bageshwar Many leaders including CM Dhami Reached
अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे भगत सिंह कोशियारी - फोटो : अमर उजाला

विरासत की बात बहुत हद तक भाजपा संगठन के रुख पर निर्भर रहेगी। नियमानुसार बागेश्वर विधानसभा सीट पर छह महीने के भीतर चुनाव होंगे। किसे दास का उत्तराधिकारी भाजुा बनाएगी, यह उसी (भाजपा) पर निर्भर रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed