फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badrinath: जय बदरीविशाल...जयकारों से गूंजी देवभूमि, बर्फबारी के बीच कपाट खुलने का अद्भुत क्षण, देखें तस्वीरें

Thu, 27 Apr 2023 11:28 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ ( जोशीमठ)
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ ( जोशीमठ) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 27 Apr 2023 11:28 AM IST
विज्ञापन
Badrinath Dham doors opened Today 27 April 2023 Chardham yatra Snowfall in Dham Watch photos
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला

देवभूमि उत्तराखंड में गुरुवार की सुबह जय बदरीविशाल की जयकारों के साथ हुई। भगवान बदरीनाथ के कपाट खुलने के मौके पर भव्य नजारा देखने को मिला। धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के पावन क्षण के साक्षी बने। 

भक्तों के लिए भगवान बदरीनाथ के द्वार खुलने के साथ ही अब चारधाम यात्रा ने भी रफ्तार पकड़ ली है। आज बृहस्पतिवार प्रात: 7 बजकर 10 मिनट पर कपाट खुलने के इस पावन मौके पर अखंड ज्योति के दर्शन करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु धाम पहुंचे तो यात्रा पड़ावों पर चहल-पहल भी शुरू हो गई है।

कपाट खुलने के दौरान धाम में करीब 20 हजार तीर्थयात्री पहुंचे। कपाटोद्घाटन के लिए टिहरी राजा के प्रतिनिधि के रूप में माधव प्रसाद नौटियाल भी धाम में मौजूद रहे।

Badrinath Dham doors opened Today 27 April 2023 Chardham yatra Snowfall in Dham Watch photos
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला

वहीं बदरीनाथ यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भी उत्साह और उल्लास का माहौल है।

Badrinath Dham doors opened Today 27 April 2023 Chardham yatra Snowfall in Dham Watch photos
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला

यात्रा पड़ावों पर जगह-जगह तीर्थयात्रियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath Dham doors opened Today 27 April 2023 Chardham yatra Snowfall in Dham Watch photos
बदरीनाथ धाम के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ में तीर्थयात्रियों और स्थानीय श्रद्धालुओं के करीब 400 वाहन पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें...Badrinath Dham: 25 कुंतल फूलों से सजा बदरी विशाल का धाम, आज खुलेंगे मंदिर के कपाट, देखें तस्वीरें
 
विज्ञापन
Badrinath Dham doors opened Today 27 April 2023 Chardham yatra Snowfall in Dham Watch photos
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ के साथ ही धाम में स्थित प्राचीन मठ-मंदिरों को भी गेंदे के फूलों से सजाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed