फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bus Accident: एक साथ उठी मामा-मामी-भांजे की अर्थी, मुकेश की आखिरी इच्छा याद आई तो घाट से लौटे लोग

Thu, 06 Oct 2022 02:44 PM IST
रेनू सकलानी बसंत कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार (लालढांग)।
बसंत कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार (लालढांग)। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 06 Oct 2022 02:44 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Bus Accident people dead bodies reached home Funeral and mausoleum in Haridwar Updates in hindi
हादसे में अपनों को खोने के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

पौड़ी बस हादसे में रसूलपुर गांव के चार ग्रामीणों की मौत हुई है। इनमें मामा, मामी, भांजे की अर्थी एक घर से उठी। जबकि चौथा एक परिवार का सदस्य है। तीसरे दिन शवों के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया है।



कोटद्वार बीरोंखाल के सिमड़ी में मंगलवार देर शाम हुए बस हादसे में वाहन चालक समेत 33 बरातियों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए। बुधवार देर शाम तक सिमड़ी में पूर्वी नयार नदी की खाई (200 मीटर खाई) से पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों ने 31 शव निकाले। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिखणीखाल अस्पताल में भेजा गया। पोस्टमार्टम के दौरान 24 शवों की शिनाख्त कर ली गई। देर शाम तक शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं। हादसे का कारण प्रथम दृष्टया ओवरलोडिंग माना जा रहा है।

लालढांग से गई बरात में रसूलपुर गांव से पांच लोग गए थे। सभी दूल्हे के रिश्तेदार हैं। इनमें चार लोगों की मौत हादसे में मौत हो चुकी है। केवल एक चार साल की बच्ची शिवानी ही गांव से गए बरातियों की बस हादसे से सुरक्षित बची है। मृतकों में दूल्हे के रिश्तेदार मुकेश पुत्र छोटेलाल 36 वर्ष हैं। जबकि गुड़िया पत्नी अनिल (29) गुड़िया के जेठ संगीत पुत्र भूरानाथ (36) और संगीत का भांजा पंकज पुत्र गोविंद है।

Uttarakhand Bus Accident people dead bodies reached home Funeral and mausoleum in Haridwar Updates in hindi
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे गांव में एक साथ चार शवों के पहुंचते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों और ग्रामीणों की ओर से तीन शवों को हरिद्वार के चंडीघाट श्मशान घाट पर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि मुकेश को नदी किनारे भू-समाधि दी गई है। 

Uttarakhand Bus Accident people dead bodies reached home Funeral and mausoleum in Haridwar Updates in hindi
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
रसूलपुर के ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश अविवाहित था। और वह पहले ही अपनी मौत के बाद अंतिम संस्कार करने की बजाय समाधि देने की बात कहता था। मुकेश एक संप्रदाय विशेष से जुड़े था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Bus Accident people dead bodies reached home Funeral and mausoleum in Haridwar Updates in hindi
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने बताया कि पहले उन्हें चंडी घाट श्मशान घाट की तरफ अंतिम संस्कार करने के लिए चल दिए थे लेकिन फिर एक युवक ने यह बात उन्हें बताई। इसके बाद मुकेश को वहां न ले जाकर भू-समाधि देकर उसकी अंतिम इच्छा पूरी की गई।

ये भी पढ़ें...दूसरी बार मिला जीवन: अचानक बर्फ का जलजला आया और सबको ले गया, प्रशिक्षक अनिल ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानी

 

विज्ञापन
Uttarakhand Bus Accident people dead bodies reached home Funeral and mausoleum in Haridwar Updates in hindi
बस हादसे के बाद विलाप करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने लालढांग पहुंचकर बस दुर्घटना के पीड़ित परिवारजनों को ढांढस बंधाया। हादसे के कारण आज बाजार बंद रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed