फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A car fell into a deep gorge near Tiger Falls in Chakrata

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: टाइगर फॉल के पास गहरी खाई में गिरी कार, अंदर थे दिल्ली से गए पति-पत्नी और दो बच्चे

Sat, 19 Apr 2025 08:10 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चकराता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चकराता Published by: विकास कुमार Updated Sat, 19 Apr 2025 08:10 PM IST
सार

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, थाना चकराता की टीम और एसडीआरएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। 

विज्ञापन
A car fell into a deep gorge near Tiger Falls in Chakrata
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को दिल्ली से चकराता घूमने आए एक पर्यटक परिवार की कार टाइगर फॉल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त कार में पति-पत्नी सहित दो छोटे बच्चे सवार थे। सौभाग्य से समय रहते स्थानीय ग्रामीणों, थाना चकराता पुलिस और एसडीआरएफ टीम की तत्परता से सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

विज्ञापन

पूरा परिवार गया था टाइगर फॉल घूमने
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के आदेश नगर, उत्तर पश्चिमी जिले से आए शैंकी सचदेवा (38), उनकी पत्नी वीना सचदेवा (34), पुत्र रुद्राक्ष (डेढ़ वर्ष) और पुत्री जसकीता (7 वर्ष) टाइगर फॉल घूमने पहुंचे थे। दोपहर लगभग तीन बजे उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीआरएफ ने सभी को निकाला सुरक्षित
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, थाना चकराता की टीम और एसडीआरएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। सभी घायलों को खाई से सुरक्षित निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस की रही सराहनीय भूमिका
रेस्क्यू ऑपरेशन में थाना अध्यक्ष चकराता चंद्रशेखर नौटियाल, कांस्टेबल सुधीर, विजेंद्र शाह, महावीर जोशी, एसडीआरएफ दरोगा मनीष चौहान और उनकी टीम के सदस्य दिनेश, विकेश, नवीन, गौरीदास शर्मा और अनेक स्थानीय ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed