फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Avalanche: हादसे की खबर सुन मदद के लिए दौड़ा युवक, गोरखपुर से अकेले बाइक से पहुंचा उत्तरकाशी

Mon, 10 Oct 2022 01:55 PM IST
रेनू सकलानी राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 10 Oct 2022 01:55 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Avalanche trained mountaineer and trekker Youth Uma rescue in many accidents Updates in hindi
उमा - फोटो : अमर उजाला

हिमस्खलन हादसे की खबर सुन करीब 1100 किमी का सफर बाइक में ही तय कर उमा उत्तरकाशी पहुंचे। युवक ने निम व प्रशासन से रेस्क्यू अभियान में सहयोग की इच्छा जताई। युवक ने कहा कि वे प्रशिक्षित पर्वतारोही व ट्रेकर हैं। उन्होंने कई छोटे-बड़े हादसों में रेस्क्यू किया है।



इसलिए उन्हें रेस्क्यू अभियान में सहयोग करने की अनुमति दी जाए। निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद और सेवा करने का जज्बा कई युवाओं का जुुनून है। इसी जुनून के साथ गोरखपुर निवासी उमा सिंह (26) करीब 1100 किमी का सफर बाइक में तय कर अकेले उत्तरकाशी पहुंचा।

उमा सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मीडिया से मिली तो वे रेस्क्यू में सहयोग करने के लिए बाइक से अकेले ही उत्तरकाशी पहुंच गए। उमा सिंह ने कहा कि वे वर्ष 2019 से साइकिलिंग, ट्रेकिंग व पर्वतारोहण कर रहे हैं। हिमालय इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग दार्जिलिंग से उन्होंने सर्च एंड रेस्क्यू का प्रशिक्षण लिया है।

Uttarakhand Avalanche trained mountaineer and trekker Youth Uma rescue in many accidents Updates in hindi
उत्तरकाशी में हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला

उमा सिंह ने बताया कि पांच अक्तूबर को घटना की जानकारी मिलते ही वे घर से उत्तरकाशी के लिए निकले पड़े।

Uttarakhand Avalanche trained mountaineer and trekker Youth Uma rescue in many accidents Updates in hindi
रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

सात अक्तूबर रात 12 बजे वे उत्तरकाशी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासन व निम से रेस्क्यू अभियान में सहयोग करने की इच्छा जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Avalanche trained mountaineer and trekker Youth Uma rescue in many accidents Updates in hindi
रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

उमा सिंह ने बताया कि गोरखपुर से उत्तरकाशी बस से आने में समय अधिक लगता है। हवाई जहाज से आने के लिए उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे। इसलिए वे अपनी बाइक से आए।

ये भी पढ़ें....VPDO Recruitment: आयोग ने 23 दिन में जारी कर दिया था रिजल्ट,ओएमआर का इतनी जल्दी आकलन करने पर सवाल

 

विज्ञापन
Uttarakhand Avalanche trained mountaineer and trekker Youth Uma rescue in many accidents Updates in hindi
avalanche - फोटो : अमर उजाला

उमा सिंह ने बताया कि वे गांव में मेहनत मजदूरी कर लेते हैं। उससे जो कमाते हैं उसे रेस्क्यू आदि में ही खर्च कर देते हैं। पिता किसान हैं इसलिए घर से भी आर्थिक मदद नहीं हो पाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed