फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   VPDO Recruitment commission released the result in 23 days question on assessing OMR quickly Uttarakhand news

VPDO Recruitment: आयोग ने 23 दिन में जारी कर दिया था रिजल्ट,ओएमआर का इतनी जल्दी आकलन करने पर सवाल

Mon, 10 Oct 2022 12:15 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 10 Oct 2022 12:15 PM IST
सार

29 मार्च 2016 को आयोग ने वीपीडीओ भर्ती का परिणाम भी जारी कर दिया। इतनी जल्दबाजी से भी आयोग की कार्यप्रणाली कटघरे में आ गई थी, क्योंकि 87 हजार उम्मीदवारों की परीक्षा कराना। उनकी आंसर की जारी करने के बाद उस पर आपत्तियां लेना और फिर अंतिम आंसर की के साथ रिजल्ट जारी करने में कम से कम तीन माह का समय लगता है।

विज्ञापन
VPDO Recruitment commission released the result in 23 days question on assessing OMR quickly Uttarakhand news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

जिस ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) भर्ती में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष, सचिव, परीक्षा नियंत्रक जेल गए हैं, उसका रिजल्ट आयोग ने महज तीन सप्ताह में जारी कर दिया था। इस परीक्षा में 87 हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वीपीडीओ भर्ती की विज्ञप्ति 20 नवंबर 2015 को जारी की थी। इसमें एक लाख 10 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन


छह मार्च 2016 को आयोग ने प्रदेशभर में विभिन्न केंद्रों पर यह परीक्षा कराई थी। 29 मार्च 2016 को आयोग ने इसका परिणाम भी जारी कर दिया। इतनी जल्दबाजी से भी आयोग की कार्यप्रणाली कटघरे में आ गई थी, क्योंकि 87 हजार उम्मीदवारों की परीक्षा कराना। उनकी आंसर की जारी करने के बाद उस पर आपत्तियां लेना और फिर अंतिम आंसर की के साथ रिजल्ट जारी करने में कम से कम तीन माह का समय लगता है। आयोग ने महज 23 दिन में रिजल्ट जारी कर दिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Paper Leak Case: हरीश राज में अध्यक्ष बने, तीरथ राज में सलाहकार, धामी राज में चल गई आरबीएस रावत पर तलवार
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को यह भी डर है कि कहीं आयोग ने उनका मूल्यांकन किया ही न हो। केवल उन 196 का मूल्यांकन सही तरीके से किया होगा, जिनकी ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की गई थी। यह राज केवल इतिहास के पन्नों में दर्ज है, क्योंकि यह परीक्षा हाईकोर्ट के आदेश पर रद्द हो गई थी। दोबारा वर्ष 2018 में वीपीडीओ भर्ती परीक्षा हुई थी, जिसका रिजल्ट आने के बाद युवाओं को नौकरी भी मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed