फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Avalanche: ठंडी भी ना हुई थी चिता की आग, आ गया दूसरे बेटे का शव, मां से कहे थे ये आखिरी शब्द

Mon, 10 Oct 2022 01:45 PM IST
रेनू सकलानी अजय कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
अजय कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 10 Oct 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi Avalanche accident killed many people Uttarakhand news in hindi
परिवारों पर टूटा पहाड़। - फोटो : अमर उजाला

हिमस्खलन हादसे ने कई परिवारों से उनकी औलाद छीन ली है। हिमाचल प्रदेश के नारकंडा गांव का कैंथला परिवार भी इनमें से एक है। हादसे में जान गंवाने वाले गांव के एक बेटे की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि अगले दिन ही गांव के एक और बेटे का शव पहुंच गया। इकलौते बेटे की सकुशल वापसी का इंतजार कर रहे पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। भारी मन से वह बेटे का शव लेकर गांव रवाना हो गए हैं।



बीते चार अक्तूबर को द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन हादसे में हिमाचल के नारकंडा गांव निवासी शिवम कैंथला और अंशुल कैंथला लापता हो गए थे। हादसे के तीन दिन बाद बीते शुक्रवार को पहले शिवम कैंथला का शव जिला मुख्यालय उत्तरकाशी लाया गया।

शिवम के पिता संतोष कैंथला रोते बिलखते बेटे का शव लेकर गांव रवाना हुए थे। गत शनिवार को ही शिवम का गांव के पैतृक घाट पर नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया। इसके अगले ही दिन रविवार को हादसे में लापता अंशुल कैंथला (24) का शव भी उत्तरकाशी पहुंच गया। 

Uttarkashi Avalanche accident killed many people Uttarakhand news in hindi
उत्तरकाशी पहुंचे शव। - फोटो : अमर उजाला

अशुंल के पिता पूर्व सैनिक इंदर कैंथला हादसे में इकलौते बेटे के सकुशल लौटने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन बेटे का शव देखते ही उनकी आंखों से आंसुओं का सैलाब उमड़ा पड़ा।

Uttarkashi Avalanche accident killed many people Uttarakhand news in hindi
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

इंदर कैंथला ने बताया कि उनका बेटा बहुत होनहार था। उसने हिमाचल धर्मशाला से ही माउंटेनियरिंग में बेसिक कोर्स किया था। उसे संगीत का शौक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Avalanche accident killed many people Uttarakhand news in hindi
उत्तरकाशी पहुंचे शव। - फोटो : अमर उजाला

नारकंडा में सर्दियों में स्कीइंग आदि गतिविधियां आयोजित होने से अंशुल को बचपन से ही साहसिक खेलों का शौक था। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Avalanche:  सेना के विमान से पांच और शव लाए गए मातली हेलीपैड, दो प्रशिक्षुओं की तलाश जारी

 

विज्ञापन
Uttarkashi Avalanche accident killed many people Uttarakhand news in hindi
रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

अंशुल कैंथला की आखिरी बार अपनी मां गीता कैंथला से फोन पर बात हुई थी। बातचीत में अंशुल ने आठ अक्तूबर तक लौटने की बात कही थी। अंशुल तो नहीं आया लेकिन इसके अगले दिन उसका शव मिलने की मनहूस खबर आ गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed