{"_id":"61f2630071e87f5b6a3223a7","slug":"uttarakhand-assmebly-election-2022-before-nomination-chief-minister-pushkar-singh-dhami-visit-kuldevta-temple-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Assmebly Election 2022: नामांकन से पहले भगवान की शरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Assmebly Election 2022: नामांकन से पहले भगवान की शरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 27 Jan 2022 03:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में आगामी 14 फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। इसी क्रम में इन दिनों उत्तराखंड में प्रत्याशियों के नामांकन का दौर चल रहा है। शुक्रवार 28 जनवरी को नामांकन का आखिरी दिन है। वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य के अन्य दिग्गजों ने भी नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया है। सुबह से शुरू हुआ यह सिलसिला दोपहर बाद तक जारी हुआ। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुक्रवार को लालकुंआ से नामाकंन दाखिल करने वाले हैं।
गुरुवार को खटीमा सीट से नामांकन से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डोर-टू-डोर प्रचार के माध्यम से क्षेत्र की जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने अपने कुल देवता की पूजा-अर्चना भी और घर के बड़ों का आशीर्वाद भी लिया।
वर्ष 1952 से अस्तित्व में आई खटीमा विधानसभा सीट का तीन बार विभाजन हो चुका हैं। वर्ष 1952 से 1971 तक सामान्य रही इस सीट में पीलीभीत, जहानाबाद, ओखलकांडा, धारी, नैनीताल के वोटर भी शामिल थे। तब यह विधानसभा सीट खटीमा-नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के नाम से जानी जाती थी। तब इस विधानसभा सीट से होरी लाल, प्रताप भैय्या, डूगर सिंह बिष्ट ने यूपी सरकार में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
2 of 6
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 1970 के दौरान पीलीभीत और नैनीताल को अलग करके खटीमा विधानसभा सीट निर्धारित की। नए सीमांकन के बाद हुए चुनाव में इंद्र लाल पहले विधायक बने।
3 of 6
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2012 में फिर से हुए परिसीमन में खटीमा विधानसभा सीट सामान्य हो गई तब भाजपा के पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र चंद को और अगले चुनाव 2017 में कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खटीमा विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार मिली जीत और युवाओं के बीच अच्छी पकड़ के बीच सभी दिग्गजों को पीछे छोड़ पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बने। भले ही उनका कार्यकाल छह महीने का रहा लेकिन उन्होंने कम समय में धुआंधार बैटिंग करके विपक्ष को परेशान करने का भी काम किया।
विज्ञापन
5 of 6
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
खटीमा विधासभा सीट में वर्ष 2002 एवं 2007 में कांग्रेस का परचम लहराया। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह राणा ने भाजपा प्रत्याशी सुषमा राणा एवं गोपाल सिंह राणा चांदा को पराजित किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।