{"_id":"6127c183ab7cad0a794b9548","slug":"uttarakhand-assembly-monsoon-session-2021-congress-mlas-reach-vidhan-sabha-on-cycle-against-inflation-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सड़क से सदन तक विपक्ष ने उठाया महंगाई का मुद्दा, साइकिल से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सड़क से सदन तक विपक्ष ने उठाया महंगाई का मुद्दा, साइकिल से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
साइकिल से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पांचवे दिन कांग्रेस विधायकों ने जमकर महंगाई का मुद्दा उठाया। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस विधायक साइकिल से विधानसभा पहुंचे। गुरुवार को विपक्ष ने सड़क से सदन तक महंगाई का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरने का प्रयास किया।
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में महंगाई को लेकर सांकेतिक विरोध में कांग्रेस विधायक विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए साइकिल से पहुंचे। रिस्पना पुल पर लगी बैरिकेडिंग पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसके बाद विधायकों को साइकिल से ही विधानसभा परिसर के अंदर तक जाने दिया गया।
प्रीतम सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के साथ ही खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश और देश की जनता से अच्छे दिन आने का वादा किया था। लेकिन आम लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं। इसलिए कांग्रेस विधायक साइकिल से विधानसभा पहुंचे। इस मौके पर विधायक काजी निजामुद्दीन, करन माहरा, मनोज रावत, हरीश धामी, आदेश चौहान, फुरकान अहमद, राजकुमार, ममता राकेश मौजूद रहे।
2 of 5
विपक्ष का सदन से वॉकआउट
- फोटो : अमर उजाला
उधर, भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश और पिरान कलियर से फुरकान अहमद मेडिकल कालेज की मांग को लेकर धरने पर बैठे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन की सीढ़ियों पर धरने पर बैठे विधायकों के पास जाकर उनकी मांगों को सुना। मुख्यमंत्री ने दोनों विधायकों को कार्यालय कक्ष में वार्ता के लिए बुलाया और मांगों के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। बैठक में सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी भी उपस्थित थे।
3 of 5
साइकिल से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, विपक्ष ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार से ठोस जवाब न मिलने का आरोप लगाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। हालांकि सत्ता पक्ष का कहना है कि प्रदेश में महंगाई पूर्ण नियंत्रण में है। महंगाई पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने तंज किया कि जिस सरकार ने कभी रेलवे स्टेशन के बाहर पकौड़े बनाने वाले युवाओं को स्वरोजगार की परिभाषा में शामिल किया था, आज उन्हें पकौड़े बनाने के लायक भी नहीं छोड़ा। तेल, गैस, आलू, प्याज, मसालों के दाम इतने बढ़ गए हैं कि वह युवा आज बेरोजगारी की कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
साइकिल से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक
- फोटो : अमर उजाला
विधायक काजी निजामुद्दीन ने भी महंगाई पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हीरे पर आज 0.25 प्रतिशत जीएसटी है जबकि ऑक्सीजन पर 12.5 प्रतिशत जीएसटी वसूल किया जा रहा है।जवाब में संसदीय कार्यमंत्री बंशीधर भगत पूरे आत्मविश्वास में नजर आए। उन्होंने कहा कि विपक्ष में बैठे लोगों के लिए महंगाई हमेशा मुद्दा रही है। अगर हम दूसरे राज्यों से ही तुलना करें तो हमारे प्रदेश में पेट्रोल 99.74 रुपये प्रति लीटर है लेकिन राजस्थान में यह 108 रुपये प्रति लीटर तक है।
विज्ञापन
5 of 5
कांग्रेस विधायकों ने महंगाई पर जताया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि बिजली भी हमारे प्रदेश में हिमाचल, दिल्ली, यूपी सहित कई राज्यों के मुकाबले सबसे सस्ती है। कहा कि महंगाई को हमारी सरकार ने नियंत्रित किया है। बीपीएल परिवारों को बिजली दो रुपये पांच पैसे प्रति यूनिट दी जा रही है जबकि दिल्ली सहित अन्य राज्यों में यह काफी महंगी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।