फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

By-Election: मंगलौर के लिब्बरहेड़ी में मतदान के दौरान बवाल, पथराव के बाद चले लाठी-डंडे, फायरिंग का भी आरोप

Wed, 10 Jul 2024 06:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंगलौर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Jul 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Assembly By-Election 2024 Voting ruckus, Stone Pelting and Firing in Mangalore
मंगलौर में चुनाव के दौरान बवाल - फोटो : अमर उजाला

मंगलौर विधानसभा उपचुनाव को लेकर लोगों में सुबह से ही उत्साह दिखाई दिया। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। देखते ही देखते लिब्बरहेड़ी में हालात बदल गए। यहां बने बूथ पर कुछ लोगों के बीच लाठी-डंडे चले। साथ ही पथराव भी हुआ।



मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हंगामे के दौरान फायरिंग भी हुई है। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिसबल मौके पर पहुंचा। किसी तरह हालात पर काबू पाया गया। हालांकि जिला प्रशासन हरिद्वार का कहना है कि मंगलौर उपचुनाव के दौरान मतदेय स्थल पर फायरिंग की सूचना पूर्णरूप से तथ्यहीन है।

मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव बुधवार को हुआ। लिब्बरहेड़ी का बूथ नंबर 53-54 संवेदनशील क्षेत्रों में से एक था। इस बूथ पर तीन हजार से अधिक वोट हैं। ऐसे में यहां पुलिस और अर्द्धसैनिक बल को तैनात किया जाना चाहिए था लेकिन सुबह से यहां केवल दो होमगार्ड ही तैनात थे। ऐसे में नौ बजे अचानक दो पक्षों में विवाद हो गया।

 Uttarakhand By Election Voting Live: पांच बजे तक बदरीनाथ में 50.30 और मंगलौर में 67.52 फीसदी हुआ मतदान
 

Uttarakhand Assembly By-Election 2024 Voting ruckus, Stone Pelting and Firing in Mangalore
पथराव - फोटो : अमर उजाला

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और कांग्रेसियों ने आंखों देखा हाल बताते हुए कहा कि दोनों पक्ष वोट डालने को लेकर आपस में भिड़े थे क्योंकि बूथ पर भीड़ अधिक थी। देखते ही देखते यहां लाठी-डंडे चल गए। छतों से कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। मामला बढ़ता देख अपनी दहशत बनाए रखने के लिए कुछ लोगों ने हवाई फायर तक किए। इससे पूरे लिब्बरहेड़ी में दहशत फैल गई। किसी ने तत्काल फायरिंग की सूचना पुलिस प्रशासन को दी।

Uttarakhand Assembly By-Election 2024 Voting ruckus, Stone Pelting and Firing in Mangalore
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल पर पूरा हरिद्वार पुलिस प्रशासन पहुंचा। साथ ही अर्द्धसैनिक बल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पथराव करने वालों को बूथ परिसर से खदेड़ा। इसके अलावा पूरे मोहल्ले की गलियों में गश्त की। फायरिंग को लेकर पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला। इसके बाद ही मतदान शुरू हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Assembly By-Election 2024 Voting ruckus, Stone Pelting and Firing in Mangalore
मंगलौर में चुनाव के दौरान बवाल - फोटो : अमर उजाला

उधर, एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल को तैनात किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान फिर से कराया गया। जानकारी जुटाने पर पता चला कि मौके पर किसी तरह की कोई फायरिंग नहीं हुई थी। फायरिंग की गलत सूचना दी गई थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly By-Election 2024 Voting ruckus, Stone Pelting and Firing in Mangalore
अस्पताल में घायल के साथ कांग्रेस प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

लिब्बहेड़ी में हुए हंगामें के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलौर लाया गया। शहबान, तौकीन और शकील हाजी समेत पांच लोग घायल अवस्था में पहुंचे थे। इसमें से एक का हाथ टूटा है, दूसरे के पैर में गंभीर चोट है। एक अन्य को गंभीर चोट लगी है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed