फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Terrorist Attack: तिरंगे में लिपटकर लौटा भाई...बहनों ने दिया कंधा, भारत माता के जयकारे लगा परिवार को दी हिम्मत

Wed, 10 Jul 2024 01:36 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 10 Jul 2024 01:36 PM IST
विज्ञापन
Kathua Terrorist Attack Uttarakhand Martyr Vinod Bhandari body reached home
बलिदानी विनोद सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड ने अपने पांच लाल खो दिए। आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपना बलिदान देने वाले अठुरवाला भनियावाला निवासी विनोद भंडारी (33) पुत्र बीर सिंह भंडारी का पार्थिव शरीर आज घर पहुंचा। 






बलिदानी विनोद सिंह का पार्थिव शरीर जैसे ही घर पर पहुंचा, उनकी पत्नी बिलख पड़ी। मां-पिता की भी तड़प दिखाई दी। परिजनों को सांत्वना देने के लिए कल से ही घर में लोग पहुंच रहे हैं। आज बलिदानी विनोद सिंह को अंतिम विदाई देने सैलाब उमड़ पड़ा।

बहनों ने लगाए भारत माता की जयकारें
नायक विनोद सिंह के पिता बीर सिंह भंडारी ने कहा कि वह खुद भी फौज में रहे हैं। उन्हें फक्र है कि उनका बेटा देश के काम आया है, लेकिन बेटे के छोटे बच्चों को देखकर वो खुद पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। शहीद की बहनों ने अपने पिता बीर सिंह भंडारी से कहा कि रोना नहीं हैं।

तिरंगे में लिपटा उनका भाई जिस तरह घर आया है। ऐसी शहादत हर किसी को नहीं मिलती। पिता ने बेटियों से कहा कि वो बेटे के लिए नहीं उसके बच्चों के लिए रो रहे हैं। क्योंकि वो छोटे हैं। आंखों से आंसू बहते रहे और बहने साथ में भारत माता की जयकारे लगाते रहीं। और भाई के पार्थिव शरीर को कांधा भी दिया। बलिदानी विनोद भंडारी की पूर्णानंद घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई।

वहीं रिखणीखाल के पापड़ी नादानों गांव निवासी बलिदानी कमल सिंह के घर में अंतिम दर्शन के बाद उनके पैतृक घाट मंडल नदी के तट पर पूरे राजकीय एवं सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है।

Trending Videos
Kathua Terrorist Attack Uttarakhand Martyr Vinod Bhandari body reached home
घर में लगी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शहीद विनोद तीन बहनों के अकेले भाई थे। उनका एक चार साल का बेटा और एक तीन माह की बेटी है।

Kathua Terrorist Attack Uttarakhand Martyr Vinod Bhandari body reached home
विनोद सिंह को अंतिम विदाई देने उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी के जन्म पर वो घर पर ही थे। करीब दो माह पहले ही वो वापस गए थे। विनोद सिंह मूल रूप से जाखणीधार, टिहरी के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kathua Terrorist Attack Uttarakhand Martyr Vinod Bhandari body reached home
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जवानों के बलिदान से देवभूमि में शोक की लहर है। मंगलवार शाम को बलिदानियों के पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचाए गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बलिदानियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

विज्ञापन
Kathua Terrorist Attack Uttarakhand Martyr Vinod Bhandari body reached home
पत्नी और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी और सेना के अधिकारियों ने बलिदानियों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जवानों के पार्थिव शरीर उनके घर भेजे गए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का निधन, देहरादून के मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed