Uttarakhand By Election Voting Live: लिब्बारेड़ी जा रहे पूर्व सीएम को पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं का हंगामा
{"_id":"668dd5405a459bf6e40b13ab","slug":"uttarakhand-assembly-by-election-2024-voting-live-updates-mangalore-and-badrinath-vidhan-sabha-chunav-news-2024-07-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand By Election Voting Live: लिब्बारेड़ी जा रहे पूर्व सीएम को पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 10 Jul 2024 07:32 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला डेस्क, देहरादून
अमर उजाला डेस्क, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:32 PM IST
खास बातें
Uttarakhand Assembly By-Election 2024 Voting Live News: उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं। मंगलौर सीट पर बसपा विधायक के निधन के बाद से यह सीट खाली चल रही थी। जबकि बदरीनाथ सीट पर लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। उपचुनाव से जुड़ी पल-पल की खबर पढ़ें यहां...
विज्ञापन
बदरीनाथ विधानसभा सीट पर मतदान करते मतदाता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:32 PM, 10-Jul-2024
पूर्व सीएम हरीश रावत, पुलिस ने हिरासत में लिया
रुड़की के मंगलौर में हो रहे मतदान के दौरान लिब्बरहेड़ी में हुए बवाल को लेकर देर शाम तक हंगामा जारी रहा। लिब्बरहेड़ी गांव जाने की जिद कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पुलिस ने नहर पुल के पास रोक लिया। इस बात को लेकर काफी देर तक नोकझोंक होती रही। इसके बाद हरीश रावत वहीं पर बैठकर मंत्र जाप करने लगे।

06:08 PM, 10-Jul-2024
पांच बजे तक मतदान
बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर मतदान अभी भी जारी है। प्राथमिक सूचना के आधार पर पांच बजे तक बदरीनाथ में 47.68 और मंगलौर में 67.28 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
03:55 PM, 10-Jul-2024
तीन बजे तक हुआ इतना मतदान
विधानसभा उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक बदरीनाथ (चमोली) में 40.05 प्रतिशत जबकि मंगलौर (हरिद्वार) में 56.21 प्रतिशत मतदान हुआ।
03:20 PM, 10-Jul-2024
मंगलाैर के पोलिंग बूथ पर हंगामा
मंगलाैर में किसान इंटर कॉलेज मुंडलाना में लोगों ने धीमी गति से मतदान का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि वह सुबह नाै बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन ढाई बजे तक भी उनका नंबर नहीं आया। जिसके बाद यहां हंगामा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। यहां पहले काॅलेज के गेट के अंदर लाइन लग रही थी। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लोगों को बाहर खड़ा किया। वहीं, हंगामे की आशंका को लेकर यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

02:21 PM, 10-Jul-2024
मंगलौर फायरिंग प्रकरण में जिला प्रशासन हरिद्वार का बयान आया सामने
मंगलौर फायरिंग प्रकरण में जिला प्रशासन हरिद्वार ने बताया कि मंगलौर उपचुनाव के दौरान मतदेय स्थल पर फायरिंग की सूचना पूर्णरूप से तथ्यहीन है।
मंगलौर फायरिंग प्रकरण में जिला प्रशासन हरिद्वार ने बताया कि मंगलौर उपचुनाव के दौरान मतदेय स्थल पर फायरिंग की सूचना पूर्णरूप से तथ्यहीन है।
01:31 PM, 10-Jul-2024
एक बजे तक मतदान
मंगलौर विधानसभा उप निर्वाचन में अपराह्न 01 बजे तक 44.10 % मतदान हुआ है। वहीं बदरीनाथ विधानसभा में 34.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:24 PM, 10-Jul-2024
राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने किया मतदान
पोखरी ब्राह्मण थाला में अपने गांव के पोलिंग बूथ पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद महेन्द्र प्रसाद भट्ट ने मतदान किया।
11:45 AM, 10-Jul-2024
11 बजे तक दोनों सीटों में मतदान
मंगलौर - 26.99%
बदरीनाथ - 21.20%
11:35 AM, 10-Jul-2024
आठ से दस राउंड हवाई फायर हुई
मंगलौर सीट पर मतदान के दौरान आठ से दस राउंड हवाई फायर हुई। मामले में एसपी ग्रामीण रुड़की, हरिद्वार स्वपन किशोर का कहना है कि असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किए जाने की बात के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव हो रहा है।

10:35 AM, 10-Jul-2024
3838 मतदाता पहली बार अपने गांव में देंगे वोट
सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्रों में पहली बार नौ हाई एल्टीट्यूड पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिनमें 17 गावों के 3838 मतदाता मतदान करेंगे। राज्य बनने के बाद से सामान्य रूप से विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों के दौरान शीतकाल में इन क्षेत्रों में स्थानीय मतदाताओं की ओर से प्रवास न किए जाने की स्थिति में उनके ग्रीष्मकालीन प्रवास वाले गांवों में मतदान की व्यवस्था की जाती थी।