{"_id":"6af31e75779c9378b2073e06","slug":"there-is-no-system-for-water-drainage-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138408-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कैनाल रोड का सौ मीटर हिस्सा खस्ताहाल, पानी निकासी की व्यवस्था नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कैनाल रोड का सौ मीटर हिस्सा खस्ताहाल, पानी निकासी की व्यवस्था नहीं
Tue, 10 Nov 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 10 Nov 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
- सड़क बनाने से पहले पानी निकासी को ठीक कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। बाइपास के रूप में इस्तेमाल होने वाली कैनाल रोड के निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा अब तक अधूरा है। वहीं, सड़क के साथ पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से आए दिन सड़क पर जलभराव हो रहा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कैनाल रोड का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन एक हिस्से का निर्माण न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी की व्यवस्था पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में सड़क बनने के बाद जलभराव के कारण इसके जल्द क्षतिग्रस्त होने की संभावना रहेगी। स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार, धीरज, विजय यादव आदि का कहना है कि लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण से पहले जल निकासी की उचित व्यवस्था करानी चाहिए। यदि पानी की निकासी का इंतजाम किए बिना सड़क बना दी गई तो बारिश और जलभराव के कारण सड़क दोबारा टूट सकती है।
उधर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु नौटियाल ने बताया नगर में चल रही सीवर लाइन निर्माण की योजना के कारण सड़क के कुछ हिस्से को अभी रोका गया है। सभी प्रकार की व्यवस्थाएं कराने के पश्चात ही सड़क निर्माण कराया जाएगा।