फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषिकेश: केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट के स्वागत से पहले फ्री पेट्रोल भरवाने के लिए लगी भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़, तस्वीरें..

Tue, 17 Aug 2021 12:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Aug 2021 12:18 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Ajay Bhatt Jan Ashirwad Yatra News: Bjp Workers crowd for filling free petrol in rishikesh photos
फ्री में पेट्रोल भरवाने के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा 17 अगस्त यानी आज ऋषिकेश और हरिद्वार पहुंचेगी। भाजपा के जिला महामंत्री और यात्रा के संयोजक विकास तिवारी ने बताया कि राज्यमंत्री बनने के बाद अजय भट्ट पहली बार उत्तराखंड आए हैं। वहीं, अजय भट्ट के ऋषिकेश पहुंचने से पहले ही शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। आशीर्वाद यात्रा के लिए फ्री में पेट्रोल भरवाने के लेकर शहर के पेट्रोल पंपों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, इस दौरान कोविड के नियम भी तार-तार होते नजर आए। 

एक तरफ जहां भाजपा कार्यकर्ता अजय भट्ट के स्वागत की तैयारियों में जुटे रहे वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चा संभाला। शहर के मुख्य चौराहों पर एकत्रित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गो बैक अजय भट्ट के नारे लगाए। 

वहीं, हरिद्वार में यात्रा दोपहर बाद सप्त ऋषि चुंगी पर पहुंचेगी। हरिद्वार विधानसभा के कार्यकर्ताओं की ओर से यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यात्रा वीआईपी घाट पहुंचेगी और रानीपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात यात्रा चंडीगढ़ चौक श्यामपुर कांगड़ी होते हुए चिड़ियापुर बॉर्डर पहुंचेगी। 

बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट दो दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। सोमवार को उन्होंने रुड़की, हरिद्वार और देहरादून में जनता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। 

Uttarakhand Ajay Bhatt Jan Ashirwad Yatra News: Bjp Workers crowd for filling free petrol in rishikesh photos
फ्री में पेट्रोल भरवाने के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि सोमवार को रामपुर तिराहा से शुरू हुई भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा करीब एक बजे डाटकाली टनल पहुंची थी। यहां से दिनभर शहर में अलग-अलग जगहों से गुजरते हुए यात्रा रात करीब साढ़े आठ बजे भाजपा मुख्यालय पहुंची। 

Uttarakhand Ajay Bhatt Jan Ashirwad Yatra News: Bjp Workers crowd for filling free petrol in rishikesh photos
फ्री में पेट्रोल भरवाने के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

शहर में जगह-जगह होने वाले स्वागत में कोविड नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आई। कार्यकर्ता इतने जोश में थे कि मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का नियम ही भूल गए। हालांकि पुलिस लगातार व्यवस्था बनाने की कोशिश करती नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Ajay Bhatt Jan Ashirwad Yatra News: Bjp Workers crowd for filling free petrol in rishikesh photos
फ्री में पेट्रोल भरवाने के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जुलूस की वजह से दिनभर शहर में यातायात प्रभावित रहा। आईएसबीटी से लेकर आढ़त बाजार, प्रिंस चौक, घंटाघर से राजपुर रोड तक जहां से भी यात्रा गुजरी, लंबे जाम लगते रहे। वाहन रेंगकर चलते रहे। वहीं, जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान महिला कार्यकर्ता भी खासी उत्साहित नजर आईं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Ajay Bhatt Jan Ashirwad Yatra News: Bjp Workers crowd for filling free petrol in rishikesh photos
फ्री में पेट्रोल भरवाने के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, मोदी कैबिनेट में कुछ दिन पहले ही शामिल हुए नए मंत्री 19,567 किमी की जन आशीर्वाद यात्रा पर निकलेंगे। केंद्रीय मंत्रिपरिषद के नए मंत्री व पदोन्नत हुए 39 मंत्री 212 लोकसभा क्षेत्रों में जाएंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा 16 अगस्त को शुरू होकर 21 अगस्त को खत्म होगी। सभी मंत्री अलग-अलग क्षेत्रों की यात्रा करेंगे।राज्य मंत्री 16 से क्षेत्रों की यात्रा करेंगे। कैबिनेट मंत्री 20 से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे। भाजपा की यह यात्रा तीन से दस दिन की होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed