{"_id":"6ad382e1823ba4d50a0fe1cd","slug":"enrollment-in-government-schools-is-not-increasing-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1092659-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सरकारी विद्यालयों में नहीं बढ़ रहे नामांकन, आठ की छात्र संख्या 150 से कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सरकारी विद्यालयों में नहीं बढ़ रहे नामांकन, आठ की छात्र संख्या 150 से कम
Sat, 17 Oct 2026 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 17 Oct 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक में राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में नामांकन बढ़ाना शिक्षा विभाग के लिए चुनौती बना है। ब्लॉक के 23 विद्यालयों में से आठ की छात्र संख्या 150 से कम है। जबकि निजी विद्यालयों में लगातार विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांडापुर में करीब 80, कुंजा में 140, कुल्हाल में 100, रुद्रपुर में 97, मद्रसू में 30, राजकीय इंटर कॉलेज केदारावाला में 168, तिमली में 125 और कटापत्थर में करीब 145 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों में नामांकन बढ़ाना विभाग के सामने बड़ी चुनौती है। सरकारी विद्यालयों में सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद अभिभावकों का रुझान निजी विद्यालयों की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते कई सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पा रही। विभाग की ओर से नामांकन बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की सख्त जरूरत है।
विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए विद्यालय स्तर पर अभियान चलाए जा रहे हैं। अभिभावकों से संपर्क किया जा रहा है। आगे नामांकन बढ़ाने के लिए और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। - विनीता नेगी कठैत, खंड शिक्षा अधिकारी