फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

21 साल का हुआ उत्तराखंड: ऐसे मना राज्य स्थापना का जश्न, जवानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, देखें शानदार तस्वीरें...

Tue, 09 Nov 2021 08:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Nov 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand 21 Foundation Day Today: Police and Sdrf Soldiers show Amazing feat Photos
राज्य स्थापना दिवस पर करतब दिखाते जवान - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेशभर में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मुख्य कार्यक्रम राजधानी देहरादून की पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने करतब भी दिखाए। कार्यक्रम में हिमरक्षक डेयर डेविल दल ने अपने साहसिक करतबों से दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। 



21 साल का हुआ उत्तराखंड: स्थापना दिवस पर सीएम ने खोला घोषणाओं का पिटारा, आंदोलनकारियों को भी दी सौगात

इस बीच एक घुड़सवार पुलिस के करतब के दौरान घोड़े से गिर गया। हालांकि, बड़ी दुर्घटना होने से पहले ही साथी पुलिसकर्मियों ने घोड़े को काबू किया और सवार को उठाया। इसके बाद अन्य घुड़सवारों ने करतब दिखाए। इसके साथ ही डॉग स्क्वायड, घुड़सवार दल, राइफल ड्रिल और महिला कमांडो दस्ते ने भी विभिन्न प्रदर्शन किए। महिला कमांडो ने अस्पताल में घुसे आतंकवादियों को ढेर करने का प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लैंक राउंड फायरिंग से प्रदर्शन एकदम सजीव दिखा।

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस @21: राज्यपाल ने ली परेड की सलामी, सीएम भी हुए कार्यक्रम में शामिल

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा की। आंदोलनकारियों की पेंशन को 3100 रुपये से 4500 रुपये और पांच हजार रुपये से बढ़ाकर छह हजार रुपये किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदेश के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ देने का प्रयास किया।

Uttarakhand 21 Foundation Day Today: Police and Sdrf Soldiers show Amazing feat Photos
राज्य स्थापना दिवस पर करतब दिखाते जवान - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल ले.ज. (सेनि.) गुरमीत सिंह ने रैतिक परेड का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार का उत्तराखंड के साथ विशेष लगाव है। इसी का परिणाम है कि उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर है।

Uttarakhand 21 Foundation Day Today: Police and Sdrf Soldiers show Amazing feat Photos
राज्य स्थापना दिवस पर करतब दिखाते जवान - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा राज्य अतुलनीय प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। साथ ही प्राकृतिक आपदाएं भी समय-समय पर हमारी परीक्षाएं लेती रही हैं। पिछले दिनों अतिवृष्टि के कारण आई आपदा इसका एक उदाहरण है, जिसमें कई लोगों ने जान गंवाईं, जो अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने अपनी संवेदनाएं भी प्रकट कीं। उन्होंने आपदा के समय हमेशा आगे रहकर लोगों की मदद करने के लिए पुलिस, एसडीआरएफ समेत सभी सम्बन्धित विभागों की सराहना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand 21 Foundation Day Today: Police and Sdrf Soldiers show Amazing feat Photos
राज्य स्थापना दिवस पर करतब दिखाते जवान - फोटो : अमर उजाला

कहा कि प्रदेश सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि पहाड़ का पानी और जवानी दोनों पहाड़ के ही काम आए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास से संबंधित तमाम घोषणाएं कीं। उन्होंने हर वर्ग को इन घोषणाओं में शामिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Uttarakhand 21 Foundation Day Today: Police and Sdrf Soldiers show Amazing feat Photos
राज्य स्थापना दिवस पर करतब दिखाते जवान - फोटो : अमर उजाला

यह सिर्फ घोषणाएं नहीं हैं। इनमें से कुछ पर काम पूरा हो गया है और कुछ घोषणाओं को जल्द धरातल पर लाया जाएगा। परेड के बाद पुरस्कार विजेता पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को राज्यपाल के हाथों मेडल भी पहनाए गए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड के प्रत्येक गांव को लिंक मार्गों के माध्यम से बड़े राजमार्गों और ऑल वेदर रोड से जोड़ने की योजना है। इसमें पहाड़ों पर औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed