फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ पूजा 2021: खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू, देहरादून में बिना मास्क घाटों पर एंट्री बंद, तस्वीरें

Tue, 09 Nov 2021 08:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Nov 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
Chhath puja 2021: 36 Hours Nirjala Vrat Starts with kharna in Uttarakhand photos
खरना करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना पूजन हुआ। मंगलवार की देर शाम व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ कर दिया। व्रतियों में दिन भर खरना का व्रत रखकर शाम को गुड़, चावल, दूध मिश्रित खीर बनाई और शाम के समय अपने परिचितों के प्रसाद का वितरण कर व्रत शुरू किया। 



पूर्वा सांस्कृतिक मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि देहरादून में बुधवार को संध्या अर्ध्य के दौरान जिनके चेहरे पर मास्क नहीं होगा, उन्हें घाटों पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंच के संस्थापक व महासचिव सुभाष झा ने बताया कि सभी घाटों की टीम के सदस्य व छठ संचालन में सम्मिलित सभी लोगों को मंच ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी सूरत में कोरोना गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराया जाए।

खरना प्रसाद से पहले सुबह गंगा स्नान के लिए घाटों पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। व्रतियों ने गंगा में स्नान कर छठी मैया के गीत गाए। प्रसाद बनाने के लिए श्रद्धालु गंगाजल भी ले गए। फिर विधि-विधान के साथ शाम को चावल गुड़ एवं दूध मिश्रित खीर और गेहूं की रोटी का प्रसाद बनाकर खुद ग्रहण की और एक-दूसरे को खिलाकर खरना की परंपरा निभाई।

Chhath puja 2021: 36 Hours Nirjala Vrat Starts with kharna in Uttarakhand photos
खरना करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

गंगा घाटों, घर की छतों और अन्य जगहों पर व्रतियों ने प्रसाद के लिए गेहूं धोया। इसी से अर्घ्य के लिए ठेकुआ का प्रसाद तैयार किया जाएगा। महापर्व छठ को लेकर मंगलवार को खरना संपन्न होने के साथ ही 36 घंटे का कठोर निर्जला व्रत शुरू हो गया। खरना के बाद व्रतियों ने प्रसाद देर रात तक लोगों के बीच वितरण किया।

Chhath puja 2021: 36 Hours Nirjala Vrat Starts with kharna in Uttarakhand photos
छठ के लिए खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालुओं ने वर्तियों के घर-घर कर प्रसाद ग्रहण किया। 10 नवंबर को व्रती छठ घाटों पर अस्तांचल गामी (डूबते) हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे। 11 नवंबर के सुबह पौ फटने के बाद लालिमा आते ही भक्त भगवान भास्कर का नमन करेंगे और अर्घ्य देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath puja 2021: 36 Hours Nirjala Vrat Starts with kharna in Uttarakhand photos
छठ के लिए खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में गंगा के दक्ष प्रजापति घाट, चौधरी चरण सिंह घाट, मुनि घाट, रविदास घाट, शहीद भगत सिंह घाट, श्रीहंस पावन घाट, अग्रसैन घाट प्रेमनगर, गोविंद घाट, सतनाम साक्षी घाट, श्रीकृष्ण घाट, विश्वकर्मा घाट, श्रीरामघाट, महर्षि कश्यप घाट, स्वामी विवेकानंद घाट, लवकुश घाट, अमरापुर घाट पर आज शर्मा को अस्तांचलगामी को सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रतियों की भीड़ जुटेगी। इसके लिए गंगाघाटों पर छठ पर्व समितियों के द्वारा रोशनी का इंतजाम भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
Chhath puja 2021: 36 Hours Nirjala Vrat Starts with kharna in Uttarakhand photos
छठ के लिए घाटों पर तैयारी - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में सेलाकुई, रायपुर, मालदेवता, नत्थनपुर, छह नंबर पुलिया, हरबंशवाला सहित 15 घाटों पर तैयारी कर ली गई है। पूर्वा सांस्कृतिक मंच की ओर से बुधवार की संध्या अर्घ्य के लिए अपनी तैयारी को चाक चौबंद कर दिया गया है। मंच ने महिलाओं की प्रशिक्षित टीम ‘मंत्र वूमेन’  सूचनाओं व समन्वय के लिए ‘मंच इन्फर्मेशनल’ और विभिन्न घाटों की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए युवाओं की टीम ‘मंच ऑपरेशनल’ बनाई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed