फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unlock-4.0: छह महीने बाद गुलजार हुई टिहरी झील, सैलानियों ने उठाया बोटिंग का लुत्फ, तस्वीरें...

Tue, 22 Sep 2020 08:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Sep 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Unlock 4 in Uttarakhand: Boating Start in tehri lake after six Month, Visuals
- फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन की वजह से पिछले 187 दिनों से वीरान पड़ी उत्तराखंड की टिहरी झील फिर से गुलजार होने लगी है। सैलानियों ने झील में रोमांच का सफर करने के लिए कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को बोटिंग शुरू होने के पहले दिन 65 से अधिक पर्यटकों ने झील में बोटिंग का लुत्फ उठाया।

Unlock 4 in Uttarakhand: Boating Start in tehri lake after six Month, Visuals
- फोटो : अमर उजाला

अनलॉक-4 की गाइडलाइन के अनुसार, मंगलवार से झील में बोटिंग गतिविधियां शुरू की गई हैं। बोट संचालकों ने पूजा-अर्चना के साथ बोटिंग शुरू कराई। पहले दिन स्थानीय लोगों के अलावा ऋषिकेश, हरिद्वार से आए 65 सैलानियों ने बोटिंग का लुत्फ उठाया। 

Unlock 4 in Uttarakhand: Boating Start in tehri lake after six Month, Visuals
- फोटो : अमर उजाला

श्री गंगा भागीरथी बोट यूनियन के अध्यक्ष लखवीर चौहान ने बताया कि बोटिंग स्थल से 100 मीटर पहले सभी पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। इसके बाद ही आगे जाने की अनुमति दी गई। प्रत्येक पर्यटक के अलावा संचालक, ऑपरेटर, हेल्पर, टाडा कर्मियों, पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को मास्क और सैनिटाइजर दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Unlock 4 in Uttarakhand: Boating Start in tehri lake after six Month, Visuals
- फोटो : अमर उजाला

50 प्रतिशत सवारियों के साथ बोट का संचालन शुरू हुआ है। बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार ने डीएम/टाडा के एसीईओ को ज्ञापन भेजकर बोटिंग स्थल पर जेटी की मरम्मत और टैक्स माफ करने की मांग की। 

विज्ञापन
Unlock 4 in Uttarakhand: Boating Start in tehri lake after six Month, Visuals
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार करना आवश्यक है। इस संबंध में बोट यूनियन का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सीएम को मिलने जाएगा। इस मौके पर आशीष रावत, अनुज उनियाल, नरेश उनियाल, शैलेंद्र कांत आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed