फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखे हैं कभी ऐसे ड्रोन, कोई बिना आवाज तो कोई पानी के अंदर कर सकता है 'जासूसी', देखिए...

Sun, 03 Mar 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Mar 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Unique Drone festival in dehradun these can use for Spying 
नैनो ड्रोन

इन ड्रोन के करतब देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। देहरादून में आयोजित ड्रोन फेस्टिवल में ज्यादातर सामान्य ड्रोन ही पहुंचे। लेकिन कुछ ड्रोन अपनी विशेषताओं के चलते दर्शकों को पसंद आए। तीन लाख रुपये की लागत का ग्लेडियस अंडर वाटर ड्रोन पानी के अंदर सौ मीटर गहराई तक जाकर फोटो और वीडियो ले सकता है। 

Unique Drone festival in dehradun these can use for Spying 
ड्रोन

इससे पानी के अंदर चीजें ढूंढने में आसानी होगी। करीब 40 ग्राम वजन का नैनो ड्रोन भी दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रहा। करीब 10 हजार रुपये कीमत का यह ड्रोन बिना आवाज किए जासूसी या अन्य कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Unique Drone festival in dehradun these can use for Spying 
ड्रोन

उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में ड्रोन तकनीक फायदेमंद साबित हो सकती है। प्राकृतिक आपदा की स्थिति में इसका लाभ उठाया जा सकता है। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को आईटी पार्क में आयोजित पहले इंडिया ड्रोन फेस्टिवल का शुभारंभ अवसर पर कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Unique Drone festival in dehradun these can use for Spying 
ड्रोन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा, सर्वे, आपदा राहत व बचाव, स्वास्थ्य सेवा, भीड नियंत्रण, रेलवे लाइनों, नदियों व वनों की देखरेख जैसे कार्यों में ड्रोन का इस्तेमाल किया जा सकता है। दून में देश के पहले ड्रोन एप्लीकेशन प्रशिक्षण केंद्र व अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना की गई है। साथ ही डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग एवं आपूर्ति संघ का भी गठन किया गया है। सीएम ने कहा कि युवा तकनीक के जल्दी अभ्यस्त हो जाते हैं। राज्य सरकार भी बेहतर कार्य करने वाले युवाओं को पूरा प्रोत्साहन दे रही है ताकि वे विकास में साथ मिलकर काम कर सकें।

विज्ञापन
Unique Drone festival in dehradun these can use for Spying 
ड्रोन

इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी ने कहा कि जिस तरह ड्रोन का विकास हो रहा है अगले कुछ वर्षों में यह कई तरह की सेवाओं में इस्तेमाल किए जा सकेंगे। इस मौके पर सचिव आईटी आरके सुधांशु, सचिव वित्त अमित नेगी, पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार, आईटीडीए निदेशक अमित सिन्हा, सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया ले.ज. गिरीश कुमार, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के निदेशक डीएस चमोला, मनीष उप्रेती, नलिन थपलियाल आदि मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed