फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paper Leak Case: अंडरग्राउंड मास्टरमाइंड मूसा पर बढ़ेगी इनामी राशि, गैरजमानती वारंट के साथ कुर्की की भी तैयारी

Mon, 05 Sep 2022 09:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Sep 2022 09:32 PM IST
विज्ञापन
Uksssc Paper Leak Case: reward amount will increase on Underground mastermind Musa
सैयद सादिक मूसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक कराने के मास्टरमाइंड सैयद सादिक मूसा पर इनामी राशि बढ़ाई जाएगी। साथ ही एसटीएफ गैरजमानती वारंट भी हासिल करेगी। यदि गिरफ्तारी नहीं होती तो एसटीएफ कुर्की का वारंट भी हासिल करेगी। एसटीएफ उसके एक साथी को भी तलाश कर रही है।



UKSSSC: वन दरोगा भर्ती घपले में हरिद्वार के दो दलाल गिरफ्तार, चार से पांच लाख रुपये लेकर कराई थी नकल

दोनों की तलाश में अब तक दर्जनों दबिश लखनऊ और आसपास के इलाकों में दी जा चुकी हैं। मामले में एसटीएफ अब तक 34 लोगों को दबोच चुकी है। दो दिन पहले मास्टरमाइंड मूसा समेत 21 के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज किया गया था। मूसा और उसका साथी योगेश्वर राव फरार चल रहा है।

इनमें से मूसा के दुबई भागने की आशंका है, जबकि योगेश्वर राव के नेपाल भागने की चर्चा है। दोनों के खिलाफ एसटीएफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराने पर भी विचार कर रही है। इस बाबत एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनों के ऊपर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। 

Uksssc Paper Leak Case: reward amount will increase on Underground mastermind Musa
गिरोह का सरगना सैयद सादिक मूसा - फोटो : अमर उजाला

बताया कि इनाम जिला पुलिस ने घोषित किया है। दोनों पर इनाम की राशि बढ़ाने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। दोनों की तलाश में एसटीएफ के 10 लोग लखनऊ और आसपास के इलाकों में दबिश दे रहे हैं।

Uksssc Paper Leak Case: reward amount will increase on Underground mastermind Musa
योगेश्वर राव - फोटो : अमर उजाला

बताया कि दोनों के बारे में और भी जानकारियां जुटाई जा चुकी हैं। मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं। कुछ आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेने पर भी विचार किया जा रहा, ताकि मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जुटाई जा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uksssc Paper Leak Case: reward amount will increase on Underground mastermind Musa
फोन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

मूसा ने पेपर लीक के धंधे से अकूत संपत्ति जोड़ ली है। वह इस वक्त सोशल मीडिया पर बनाई जाने वाली रील के लिए शूटिंग भी करता रहता है। इसलिए उसके दोस्त उसे हीरो भी कहते हैं। वह लंबे समय से फोन पर नेटवर्क कॉल नहीं करता है।

विज्ञापन
Uksssc Paper Leak Case: reward amount will increase on Underground mastermind Musa
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

इसके लिए वह वाईफाई डोंगल का सहारा लेकर इंटरनेट कॉलिंग करता है। इंटरनेट डोंगल के उपयोग के कारण दोस्त उसे मिस्टर डूंगल भी कहते हैं। बताया जा रहा है कि उसे घुड़सवारी का भी शौक है। वह देश के कई रेसकोर्स का मेंबर भी बताया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed