फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवसंस्कृति विवि के दीक्षांत समारोह में दो हजार छात्रों को सौंपी डिग्री

Sat, 15 Apr 2017 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 15 Apr 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
two thousand students got degree in devsanskriti university

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह दो हजार छात्रों को डिग्री सौंपी गई। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल केके पॉल, नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी एवं देसंविवि के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या मौजूद रहे। 

two thousand students got degree in devsanskriti university

इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि वह पहली बार किसी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि में आपदा के समय शांतिकुंज ने मानवता को स्थान दिया। आपदा से पीड़ित लोगों को शरण देना और रक्षा करना देवत्व है।

राज्यपाल केके पाल ने कहा यहां शिक्षा में आधुनिकता और भारतीय संस्कृति का समागम है, जो अनूठी परंपरा है। कहा कि कैलाश सत्यार्थी जैसे व्यकित्व के साथ बैठना हमारा गौरव है। साथ ही उन्होंने छात्रों से कहा कि जीवन में परीक्षा का क्रम हमेशा जारी रहेगा। भविष्य में नौकरी या रोजगार की चिंता सताएगी, लेकिन केवल नौकरी के लिए अपनी जन्मभूमि से पलायन न करें। साथ ही इसके बारे में शिक्षण संस्थाओं को भी सोचना होगा। 

two thousand students got degree in devsanskriti university
उन्होंने कहा कि कहा तकनीकी तेज गति से बदल रही है। यह चुनौती है। साथ ही नए अवसर भी बढ़ते हैं। ऐसे में प्रासंगिक रहने के लिए अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए निरंतर अध्ययन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
two thousand students got degree in devsanskriti university
आगे बढ़ने के लिए अपने प्रतिस्पर्धी से भी सीखें। आज ऐसे शिक्षण संस्थाओं की जरूरत है, जहां शिक्षा के साथ संस्कार और परंपराओं की भी रक्षा हो।कुलाधिपति डाक्टर प्रणव पंड्या ने सभी सम्मानित छात्र छात्राओं को अनुशासन की दीक्षा दी।
 
विज्ञापन
two thousand students got degree in devsanskriti university
​उन्होंने कहा कि कहा गंगा के पावन तट पर बसा यह विश्वविद्यालय पूरे विश्व में अपनी पताका फहरा रहा है। आने वाले दिनों में इस विश्वविद्यालय में जल्द ही नालंदा और तक्षशीला विश्वविद्यालय की तर्ज पर भी शिक्षा दी जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed