फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर से घूमने निकले थे तीन दोस्त, काल बनकर दो की जिंदगी लील गया रात का अंधेरा, तस्वीरें...

Sat, 28 Dec 2019 10:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थत्यूड़ (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थत्यूड़ (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 28 Dec 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Two Friends Killed and one Badly Injured during Car fell into ditch in tehri Photos
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के टिहरी में थत्यूड़-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना में दिल्ली निवासी दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त दिल्ली से उत्तराखंड घूमने निकले थे। लेकिन रात के अंधेरे में दो दोस्तों की जिंदगी खाई में भी दफन हो गई। 

Two Friends Killed and one Badly Injured during Car fell into ditch in tehri Photos
- फोटो : अमर उजाला

कार खाई में गिरने के बाद मौके पर विनय दहिया (19) पुत्र दिनेश दहिया निवासी टी-223 इंदिरा कालोनी दिल्ली और कार्तिकेय भारद्वाज (19) पुत्र बालकृष्ण भारद्वाज निवासी भजनपुरा दिल्ली की मौत हो गई थी। लेकिन कुणाल जिंदगी जंग लड़ रहा था। तभी घायल कुणाल के लिए 108 सेवा का चालक सूरज बिष्ट देवदूत बनकर आया।

Two Friends Killed and one Badly Injured during Car fell into ditch in tehri Photos
- फोटो : अमर उजाला
देर रात इसी मार्ग से थत्यूड़ को आते हुए सूरज की नजर दुर्घटनाग्रस्त कार पर पड़ गई, जिससे घायल को खाई से निकालकर समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया जा सका। दुर्घटना का तत्काल किसी को पता नहीं लग पाया था। 108 सेवा के चालक सूरज ने बताया कि रात के समय खाई में लाइट दिखी तो उसे वाहन केदुर्घटनाग्रस्त होने का अंदेशा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Two Friends Killed and one Badly Injured during Car fell into ditch in tehri Photos
- फोटो : अमर उजाला

उसने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। उसके बाद करीब डेढ़ बजे पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायल दिल्ली निवासी युवक कुणाल पुत्र नरेंद्र खत्री को खाई से निकालकर थत्यूड़ अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि थत्यूड़ से पांच किमी दूर बंसी खाले में रात के समय पाला भी बहुत पड़ता है। 

विज्ञापन
Two Friends Killed and one Badly Injured during Car fell into ditch in tehri Photos
- फोटो : अमर उजाला

लोगों ने पुलिस-प्रशासन से पहाड़ी रूटों पर रात के समय वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है। थानाध्यक्ष किशन टम्टा ने बताया कि दिल्ली से देहरादून पहुंचे परिजनों ने घायल कुणाल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत में सुधार बताया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मार्ग पर पुलिस की चेकपोस्ट भी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed