फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kiccha Trolley Accident news: cm pushkar singh dhami gives order to megistrial Investigation

किच्छा हादसा: सीएम धामी ने की घायलों व मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद की घोषणा, दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Sun, 28 Aug 2022 08:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Aug 2022 08:32 PM IST
सार

मृतकों के परिवार को दो लाख, गंभीर रूप से घायल को 50,000 व आंशिक रूप से घायल लोगों को 25000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
kiccha Trolley Accident news: cm pushkar singh dhami gives order to megistrial Investigation
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के पास ट्रॉली पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी घायलों को देखने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। सीएम ने इस दौरान घायलों का हाल जाना और घायलों व मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

विज्ञापन


उत्तराखंड में बड़ा हादसा:  किच्छा के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से आठ की मौत, 37 लोग घायल, तस्वीरें
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि मृतकों के परिवार को दो लाख, गंभीर रूप से घायल को 50,000 व आंशिक रूप से घायल लोगों को 25000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने घटना के वास्तविक कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे श्रद्धालु

शक्ति फार्म क्षेत्र के बसगर गांव निवासी करीब 45 से 50 श्रद्धालु बॉर्डर स्थित यूपी क्षेत्र में आने वाले उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उत्तम नगर गुरुद्वारे में हर रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु निकले थे।


सिरसा चौकी, बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में आती है। चौकी के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली पहुंचने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने जोर से टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर आठ लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी शोक जताया 

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हादसे में हुई छह लोगों की मौत पर शोक जताया। ईश्वर से दुख की घड़ी में परिवार को सहन शक्ति देने की कामना की। इसके अलावा किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार की सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य सुरेश गंगवार, नगर पालिका चेयरमैन दर्शन कोली और व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, महामंत्री विजय अरोरा ने भी शोक व्यक्त किया। 

किच्छा सीएचसी में लाए गए घायल
महेंद्र सिंह (60) पुत्र सरदार सिंह
लक्ष्मी कौर (21) पुत्री जसवंत
गुरदीप सिंह (19) पुत्र गुरुनाम सिंह
मनजीत (25) पत्नी बूटा सिंह
सोनिया (10) पुत्री मनजीत सिंह
कोमल (19)
नमन (9) पुत्र खुंतार सिंह 
अमृत (6) पुत्र बूटा सिंह
गुरुप्रीत (10) पुत्र करनाल सिंह
सुखविंदर कौर (23) पुत्री जसवंत सिंह
अमृत कौर (20) पुत्री संजय सिंह
परमजीत सिंह (23) पुत्र जोगिंदर सिंह
जसनप्रीत (13) पुत्र जसविंदर
हरविंदर सिंह (7) पुत्र जसविंदर सिंह
दिलजीत सिंह (10) पुत्र मनजीत सिंह
राज कौर (27)
प्यारा सिंह (50)
सोना सिंह (25) पुत्र गुरुप्रीत सिंह
पिंकी (22) पुत्री सतनाम
रमन कौर (6) पुत्री जसवंत
छिन्नो देवी पत्नी गुरुबचन सिंह
गुरुनाज कौर (56) पत्नी गुरुदीप सिंह 
परमजीत (30) पत्नी जसवंत
कोमल (15) पुत्री सुखवंत
मनराज सिंह (2) पुत्र संजय

बहेड़ी अस्पताल में पहुंचे घायल

भजन कौर (40) पत्नी यशपाल सिंह
मुस्कान (8) पुत्री यशपाल सिंह
पूनम (6) पुत्री अमर सिंह
गुरप्रीत सिंह (7) पुत्र अमरीक सिंह
सिमरन कौर (8) पुत्री लखवीर सिंह
जसमिंदर सिंह (12) पुत्र सोहन सिंह
सुखजीत कौर (19) पुत्री करनैल सिंह
राजविंदर कौर (32) पत्नी महेंद्र सिंह
चरनजीत कौर (35) पत्नी मगद सिंह
देवेंद्र सिंह (15) पुत्र राजू
गुरनाम कौर (40) पत्नी सोहन सिंह
मोडोबाई (21) पुत्री बलवंत सिंह
रजनी कौर (22) पुत्र जसवंत सिंह
पवन सिंह (7) लखमिंदर सिंह
निधा कौर (16) पुत्री बगीचा सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed