फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekend: पहाड़ों की रानी मसूरी में सैलानियों की भीड़, 70 फीसदी होटल पैक, जाम से हुआ बुरा हाल, तस्वीरें

Sun, 05 May 2024 10:51 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 May 2024 10:51 AM IST
विज्ञापन
Tourist Huge Crowd in Mussoorie on Weekends 70 Percent Hotels Packed Traffic Jam Photos
मसूरी में जाम - फोटो : अमर उजाला

वीकेंड पर पहाड़ों की रानी मसूरी सैलानियों से गुलजार है। शनिवार से ही बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने से शहर में जाम की स्थिति बनी रही। पर्यटकों के वाहन दिनभर रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। इससे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसी ही स्थिति आज सुबह से भी बनी हुई है। आज शहर के लाैटने वाले पर्यटकों की ज्यादा भीड़ है। वहीं, शहर के 70 फीसदी होटल पैक रहे।



शहर में सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगने लगी, जिससे पर्यटक परेशान रहे। शहर के सबसे व्यस्त चौक गांधी चौक से लेकर किंग्रेग के बीच बार-बार ट्रैफिक जाम हुआ। वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

Chardham Yatra: परेशानी से बचना है तो रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं, चारों धामों पर नहीं हो पाएगा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

Tourist Huge Crowd in Mussoorie on Weekends 70 Percent Hotels Packed Traffic Jam Photos
मसूरी में जाम - फोटो : अमर उजाला

कैंपटी मार्ग, लंढौर मंलिगार चौक, पिक्चर पैलेस चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर दिनभर वाहनों का जमावड़ा रहा। वहीं, शहर के पर्यटन स्थलों में दिन भर पर्यटकों से रौनक रही, इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिले नजर आए।

Tourist Huge Crowd in Mussoorie on Weekends 70 Percent Hotels Packed Traffic Jam Photos
मसूरी में जाम - फोटो : अमर उजाला

सैलानी संदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि दिल्ली की गर्मी से बचने के लिए मसूरी आए हैं, लेकिन आधा घंटे से जाम में फंसे हैं। मसूरी आकर गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन जाम से थोड़ी परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist Huge Crowd in Mussoorie on Weekends 70 Percent Hotels Packed Traffic Jam Photos
मसूरी में जाम - फोटो : अमर उजाला

मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शहर में 70 फीसदी होटल पर्यटकों से पैक हैं। रविवार को आंकड़ा और बढ़ सकता है। उम्मीद है कि इस बार सीजन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
Tourist Huge Crowd in Mussoorie on Weekends 70 Percent Hotels Packed Traffic Jam Photos
मसूरी में जाम - फोटो : अमर उजाला

वहीं, शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान मुस्तैद हैं। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पीएसी जवान भी तैनात किए गए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed