फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra If you want to avoid trouble then get registered offline registration not be possible at all th

Chardham Yatra: परेशानी से बचना है तो रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं, चारों धामों पर नहीं हो पाएगा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

Sun, 05 May 2024 12:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 05 May 2024 12:03 AM IST
सार

पिछले कुछ वर्षों से चार धामों पर आने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चार मई तक 20 लाख यात्री अपना पंजीकरण करा चुके हैं। यह आंकड़ा बता रहा है कि इस बार चारधाम यात्रा पर रिकॉर्ड संख्या में यात्री आ सकते हैं। 

विज्ञापन
Chardham Yatra If you want to avoid trouble then get registered offline registration not be possible at all th
चारधाम यात्रा 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य के भीतर और बाहर से चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाना है तो वे रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पहले से ही व्यवस्था की है और अब ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का भी विकल्प खोला जा रहा है। यह विकल्प केवल यात्रा के प्रवेश द्वार हरिद्वार और ऋषिकेश में होगा। चारों धामों में रजिस्ट्रेशन की कोई व्यवस्था नहीं होगी। इसलिए यात्री चारों धामों में पहले से ही रजिस्ट्रेशन करा कर पहुंचे।

विज्ञापन

भीड़ प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती
पिछले कुछ वर्षों से चार धामों पर आने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चार मई तक 20 लाख यात्री अपना पंजीकरण करा चुके हैं। यह आंकड़ा बता रहा है कि इस बार चारधाम यात्रा पर रिकॉर्ड संख्या में यात्री आ सकते हैं। इसे देखते हुए सरकार के सामने भीड़ प्रबंधन की बहुत बड़ी चुनौती है। इस चुनौती से निपटने के लिए सरकार ने रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की है, ताकि यात्रा को नियोजित और नियंत्रित ढंग से संचालित किया जा सके। चारों धामों की धारण क्षमता के हिसाब से प्रतिदिन यात्रियों की संख्या निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन कराना इसलिए जरूरी
ऐसे में रजिस्ट्रेशन कराना बेहद जरूरी है ताकि यात्री यात्रा के दौरान परेशानी से बच सकें। उन्हें समय पर धामों में दर्शन हो सकें। रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही उन्हें दर्शन के लिए टोकन मिलेंगे। सरकार के पास यात्रियों की संख्या का सही रिकॉर्ड होने से वह उसी हिसाब से सुविधाओं और संसाधनों की व्यवस्था कर सकेगी। सुरक्षा के उपाय भी हो सकेंगे।

विज्ञापन

यात्रियों के रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था पहले से है। यात्रा के शुरुआत में ही दो स्थानों पर ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। चारधाम में रजिस्ट्रेशन की कोई व्यवस्था नहीं होगी। - सचिन कुर्वे, सचिव पर्यटन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed