फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी से राहत के लिए देहरादून के लच्छीवाला में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, टूट गए रिकॉर्ड, तस्वीरें

Mon, 10 Jun 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला (देहरादून)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Jun 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Tourist Heavy Crowd in Lachhiwala water stream broke record in summers 2019
लच्छीवाला में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए देहरादून के वाटर स्ट्रीम लच्छीवाला में एक साथ हजारों पर्यटकों की भीड़ पहुंच गई। जिससे एक दिन में इतने पर्यटक आने के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए। 

Tourist Heavy Crowd in Lachhiwala water stream broke record in summers 2019
लच्छीवाला में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

रविवार को लच्छीवाला में एक ही दिन में रिकॉर्ड दस हजार पर्यटक पहुंचे। पार्क में व्यवस्थाओं को बनाने में वन विभाग और पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। गर्मी से निजात पाने के लिए दिन भर पर्यटक जलक्रीडा करते रहे।

Tourist Heavy Crowd in Lachhiwala water stream broke record in summers 2019
लच्छीवाला में पर्यटकों की भीड़ से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

लच्छीवाला में सुबह से ही पर्यटक पहुंचने लगे थे। सुबह 11 बजे से लच्छीवाला पार्क में प्रवेश लेने के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घने जंगलों के बीच से होकर आ रही नदी में जलक्रीडा करने के लिए दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश राज्यों के अलावा देहरादून शहर, हरिद्वार, रूड़की आदि आसपास के जनपदों के तमाम पर्यटक पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist Heavy Crowd in Lachhiwala water stream broke record in summers 2019
लच्छीवाला में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

गर्मी के मौसम में नदी में जलक्रीडा के अलावा तितली पार्क और गंगा वाटिका पर्यटकों को खासी अपनी ओर आर्कषित करती है। पखवाड़े भर के दो रविवारों को पर्यटकों का आंकडा क्रमश: पांच और सात हजार तक पहुंचा था। 

विज्ञापन
Tourist Heavy Crowd in Lachhiwala water stream broke record in summers 2019
लच्छीवाला में पर्ची काउंटर पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

रविवार के दिन रिकार्ड करीब दस हजार पर्यटकों ने आमद की है। देर शाम तक पर्यटकों की आवाजाही बनी रही थी। लच्छीवाला वन रेंज अधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि वर्तमान सीजन में लच्छीवाला नेचर पार्क को पर्यटकों ने सर्वाधिक पंसद किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed