फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौरवशाली पल: बेटी बनी आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट तो गर्व से इंस्पेक्टर पिता ने किया सेल्यूट

Tue, 10 Aug 2021 08:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 10 Aug 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
Mussoorie News: ITBP pop in mussoorie, daughter inspired by her father
बेटी को सेल्यूट करते पिता - फोटो : @itbp

यूपीएससी चयन प्रक्रिया (यूपीएससी की सीएपीएफ एसी परीक्षा) से आईटीबीपी में पहली बार दो महिलाएं अधिकारी बनीं हैं। रविवार को असिस्टेंट कमांडेंट प्रकृति और दीक्षा ने आईटीबीपी में शामिल होकर देश सेवा की शपथ ली। उनमें से एक अफसर दीक्षा ने हमेशा से अपने पिता से ही प्रेरणा ली है। बेटी असिस्टेंट कमांडेंट बनी तो गर्व से पिता ने सेल्यूट किया।



रविवार को पासिंग आउट परेड के दौरान आईटीबीपी में शामिल होकर उन्होंने देश सेवा की शपथ ली। इस दौरान युवा अधिकारियों का जोश पासिंग आउट परेड के बाद देखते ही बन रहा था। सभी अधिकारियों ने आसमान में टोपी उछाल कर अपनी खुशी का इजहार किया। आईटीबीपी अकादमी मसूरी में रविवार को पासिंग आउट परेड समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की और सरहद पर देश सेवा कर रहे जवानों को दिल से सलाम किया। पासिंग आउट परेड में आईटीबीपी के 53 अधिकारियों ने शिरकत की ,एक साल के कठिन प्रशिक्षण करने बाद सभी अधिकारी आईटीबीपी की मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। रविवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में 53 सहाय कमांडेंट शामिल हुए हैं।

Mussoorie News: ITBP pop in mussoorie, daughter inspired by her father
महिला अधिकारी प्रकृति के साथ दीक्षा - फोटो : अमर उजाला
इसमें उत्तरप्रदेश से 11, राजस्थान से सात, महाराष्ट्र से सात, उत्तराखंड से छह, हरियाणा से छह, कर्नाटक से तीन, बिहार से तीन, लद्दाख से दो,  मणिपुर से दो, चंडीगढ़ से दो, पंजाब से एक, तमिलनाडू से एक, केरल से एक, झारखंड से एक अधिकारी शामिल है। 
 
Mussoorie News: ITBP pop in mussoorie, daughter inspired by her father
दीक्षा अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला

असिस्टेंट कमांडेंट बनीं दीक्षा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा की रहनी वाली हैं। उनके पिता इंस्पेक्टर हैं। दीक्षा ने कहा कि आईटीबीपी में एक अधिकारी के रूप में शामिल होने का उनका सपना आज पूरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mussoorie News: ITBP pop in mussoorie, daughter inspired by her father
आईटीबीपी की पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा उनके पिता ने हमेशा प्रोत्साहित किया। उन्हीं के मार्गदर्शन में आज यह मुकाम हासिल किया है।

विज्ञापन
Mussoorie News: ITBP pop in mussoorie, daughter inspired by her father
आईटीबीपी की पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला

दीक्षा ने कहा कि आईटीबीपी में अधिकारी बनने के बाद उनको जो भी दायित्व दिए जाएंगे, उनका निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करूंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed