फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनलाइन खूनी खेल 'ब्लू व्हेल' से आपका बच्चा इस तरह रह सकता है सेफ

Wed, 23 Aug 2017 08:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Aug 2017 08:15 AM IST
tips to save kids from blue whale game
blue whale suicide - फोटो : HT

दुनिया भर में ढाई सौ से अधिक बच्चों की मौत का कारण बने मौत के  गेम ‘ब्लू व्हेल’ के खूनीजाल में देहरादून के एक प्रतिष्ठित स्कूल के एक छात्र के फंसने की बात सामने आई है। सुखद यह रहा कि उसके बदले व्यवहार को नोटिस में लेकर सजग स्कूल प्रशासन ने फिलहाल उसे मौत के मुंह में जाने बचा लिया। बच्चे ने माना कि वह कई दिनों से ऑनलाइन ‘ब्लू व्हेल’ गेम खेल रहा है। अब वह विजेता टास्क पूरा करने की ओर बढ़ रहा था, जहां उसे एक बेहद नायाब तरीके से खुद की जान लेनी होगी। 


 

tips to save kids from blue whale game
Blue Whale Challenge
अगर इन तरीकों को अपनाएंगे तो अपने बच्चों को इस खूनी खेल से बचा सकते हैं। गेमिंग के शौकीन बच्चों को ब्लू व्हेल जैसे जानलेवा गेम से बचाने के लिए उन पर नजर रखें। जहां तक हो सके, बच्चों को स्मार्ट फोन न दें। अगर आपने स्कूल के दौरान इस्तेमाल करने को स्मार्ट फोन दिया हुआ है तो उसे चेक करते रहें।

 
tips to save kids from blue whale game
blue whale
अपने बच्चे के व्यवहार पर नजर रखें। कहीं वह अचानक बदल तो नहीं रहा। अगर ऐसा है तो चेक करें। बच्चे को ज्यादा देर तक अकेला न छोड़ें। जहां तक हो सके, उसे अपने साथ ही रखें।

 
विज्ञापन
tips to save kids from blue whale game
Blue Whale
कामकाजी अभिभावकों को बच्चे का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है। कहीं उनका बच्चा खाली वक्त में गेम तो नहीं खेलता।

 
tips to save kids from blue whale game
suicide
यह एक ऐसा ऑनलाइन गेम है, जिसमें आत्मघाती टास्क दिए जाते हैं। गेम का टास्क पूरा करने की वीडियो बनाकर गेम के इंस्ट्रक्टर से शेयर करना होता है। इस गेम की एक शर्त यह भी है कि आप जो भी टास्क करने जा रहे हैं, उसकी जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं होनी चाहिए। 50 दिन के इस खेल का विजेता टास्क खुद की जान ले लेना है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed