उत्तराखंड की बेटी को नौसेना के विश्व भ्रमण दल की कमान मिली है। इस अभियान में जाने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने दल की महिला अधिकारियों से मुलाकात की।
{"_id":"59953fad4f1c1b806e8b4969","slug":"pm-modi-praised-sail-around-the-world-all-women-navy-crew","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देवभूमि की बेटी को नौसेना के सबसे बड़े अभियान की कमान, PM Modi मिले और दिया ये पैगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवभूमि की बेटी को नौसेना के सबसे बड़े अभियान की कमान, PM Modi मिले और दिया ये पैगाम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 23 Aug 2017 08:14 AM IST
विज्ञापन
vertika joshi
Trending Videos
vertika joshi
छह नौसैनिक महिला अफसरों का एक दल पहली बार विश्व भ्रमण पर निकलने वाला है। इस जहाज का नेतृत्व उत्तराखंड की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी करेंगी। चालक दल के अन्य सदस्यों में ले.कमांडर प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति और लेफ्टिनेंट एस.विजया देवी, बी. एश्वर्या और पायल गुप्ता शामिल हैं।
vertika joshi
अपनी तरह के इस पहले विश्व भ्रमण के लिये चयनित इस नौसैनिक दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। नौसैनिकों का दल दुनिया को अपनी शक्ति और देश की क्षमताओं का परिचय देने की प्रेरणा प्रधानमंत्री मोदी ने ही दी थी। आईएनएसवी तारिणी 55 फुट लंबा जहाज है। इसे भारतीय नौसेना में पिछले साल ही शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी
- फोटो : file photo
इस अभियान पर निकलने को तैयार भारतीय नौसेना की छह महिला अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और प्रधानमंत्री ने उन्हें देश की क्षमताओं शक्तियों को दुनिया के सामने लाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
vertika joshi
पीएमओ के एक बयान के अनुसार यह अभियान नौवहन जहाज आईएनएसवी तारिनी पर ‘नाविका सागर परिक्रमा’ शीर्षक से इस महीने के बाद गोवा से शुरू होगा और इसके मार्च 2018 में संपन्न होने की उम्मीद है. बयान में बताया गया है कि इस अभियान में चार ठहराव होंगे -फ्रीमैंटल (आस्ट्रेलिया), लायटलटन (न्यूजीलैंड), पोर्ट स्टैंले (फॉकलैंड) और कैपटाउन (दक्षिण अफ्रीका) शामिल हैं।