फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठगों के जाल से बचाएंगे ये पांच 'रामबाण'

Sun, 28 Aug 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 28 Aug 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
Tips to avoid fraud
Fraud

एक फोन कॉल पर हम अपने बैंक अकाउंट से जुड़ी सभी जानकारी किसी अनजान को दे देते हैं। एक छोटे लालच की वजह से पैसा दोगुना करना हमें महंगा पड़ जाता है। सपना आता है और जमीन खुदवा देते हैं। लॉटरी के एक ईमेल का जवाब देते-देते हम किसी अनजान के अकाउंट में पैसा भिजवा देते हैं। हमारे ऐसे फैसलों का नतीजा ठगी के रूप में सामने आता है। इनका शिकार होने से पहले अगर हम एक बार कूल होकर सोच लें तो कितना अच्छा हो।

Tips to avoid fraud
रुपये डबल - फोटो : Desk

आमतौर पर रात के एक सपने के बाद पूरे घर और प्लॉट की खुदाई करवा देते हैं। इस लालच में मोटा खर्च भी कर देते हैं, लेकिन आपको पता है कि जमीन के नीचे कोई भी खजाना या अन्य कीमती वस्तु पर सरकार का हक होता है।

Tips to avoid fraud
सोना

नियमों के हिसाब से यदि कहीं ऐसा मामला प्रकाश में आता है तो सरकार उस पूरे खजाने वाली जगह पर कब्जा कर लेती है। इसके बाद आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम यहां के आसपास के करीब 200 मीटर इलाके को नो मैंस लैंड घोषित करके कार्रवाई करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips to avoid fraud
calling

अगर आपको अचानक ईमेल या मोबाइल फोन पर लॉटरी निकलने की सूचना मिलती है तो ऐसे मैसेज पर कतई ध्यान न दें। यह बड़ा फ्रॉड हो सकता है। अगर आप जवाब देंगे तो इसमें फंसते चले जाएंगे। तकनीकी विशेषज्ञ अरुण कुमार के मुताबिक इस तरह के ईमेल ज्यादातर फोकस करके उन लोगों को ज्यादा भेजे जाते हैं, जिन्हें कम तकनीकी ज्ञान होता है।

विज्ञापन
Tips to avoid fraud
डेबिट कार्ड - फोटो : फाइल फोटो

अगर आपको अचानक कोई फोन आए। फोन पर यह कहा जाए कि आपका एटीएम कार्ड एक्सपायर होने वाला है या आपका बैंक खाता बंद हो सकता है, अपनी डिटेल कतई न बताएं। ऐसे तमाम फ्रॉड सामने आ चुके हैं, जिनमें बैंक खाते की पूरी जानकारी लेने के बाद खाते से पैसा उड़ा लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed