फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार किसी फिल्म का ट्रेलर हुआ संसद में लांच, देखकर जीवंत हो जाएंगे आजादी के लम्हे 

Fri, 30 Jun 2017 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Jun 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
Tigmanshu dhulia movie raag desh Trailer launched in sansad 
raagdesh

भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म का संसद में ट्रेलर लॉन्च हुआ। देश की आजादी की क्रांति पर आधारित निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की महत्वाकांक्षी फिल्म रागदेश  का ट्रेलर बृहस्पतिवार को दिल्ली में राज्यसभा के हॉल नंबर-63 में लांच किया गया। 

Tigmanshu dhulia movie raag desh Trailer launched in sansad 
raagdesh

इस संबंध में फिल्म में एक किरदार निभा रहे अभिनव थापर ने यह जानकारी दी है। थापर ने बताया कि बृहस्पतिवार को अभिनेता कुनाल कपूर और अमित साड लंदन में थे, वहां भी उन्होंने फिल्म की ऑन लाइन लॉंचिंग की। 

Tigmanshu dhulia movie raag desh Trailer launched in sansad 
raagdesh

इस मौके पर निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने कहा कि रागदेश में दर्शकों को ऐतिहासिक दृष्टिकोण के साथ ड्रामा, रोमांच और एक्शन भी भरपूर देखने को मिलेगा। धूलिया ने कहा कि उत्तराखंड में शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। इस फिल्म के दृश्यों को देखकर कई बड़े फिल्म निर्माता अवश्य उत्तराखंड का रुख करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tigmanshu dhulia movie raag desh Trailer launched in sansad 
raagdesh

रागद्वेष में अभिनेता कुनाल कपूर, मोहित मारवा, अमित साड, अभिनव थापर और अभिनेत्री मृदुला व केनी थापर ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। फिल्म में उत्तराखंड के कलाकारों को भी मौका दिया गया है। 

विज्ञापन
Tigmanshu dhulia movie raag desh Trailer launched in sansad 
तिगमांशु धूलिया

दून निवासी अभिनव थापर ने बताया कि फिल्म की 60 प्रतिशत शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। उन्हें फिल्म में जनरल क्यानी की अहम भूमिका अदा की है। थापर ने कहा कि फिल्म से जुड़कर धूलिया जैसे बड़े निर्देशक के साथ काम करने के अलावा उत्तराखंड की खूबसूरती पर चर्चा करने का भी अवसर मिला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed