फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL-10 में रहा उत्तराखंड के इन तीन प्लेयर्स का जलवा, हर कोई हो गया इनका फैन  

Tue, 23 May 2017 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 May 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
three players of uttarakhand performed well in ipl 10

आईपीएल 10 में वैसे तो कई ख‌िलाड़‌ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। लेक‌िन उत्तराखंड के इन तीन ख‌िलाड़‌ियों का जलवा भी आईपीएल में द‌िखा। भले ही आईपीएल में मुंबई इंड‌ियन्स व‌िजेती टीम रही हो, लेक‌िन शानदार बल्लेबाजी, व‌िकेटकीप‌िंग और गेंदबाजी के पैनेपन से इन ख‌िलाड़‌ियों ने अपनी अलग ही छाप छोड़ दी। 

three players of uttarakhand performed well in ipl 10

उत्तराखंड के पवन नेगी, ऋषभ पंत और मनीष पांडे के जौहर को देखकर हर कोई इनका फैन हो गया। द्रव‌िड और क्रिकेट के सरताज सच‌िन तेंदुलकर तक ने इन ख‌िलाड़‌ियों की तारीफ के पुल‌ बांधे। अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से ये उपलब्‍ध‌ि हास‌िल की है।

three players of uttarakhand performed well in ipl 10

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी मनीष पांडे ने 14 मैचों की 13 पारियों में 49.50 के एवरेज से 396 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 81 रन की नाबाद पारी भी पांडे ने खेली। इस दौरान मनीष 5 बार नॉटआउट भी रहे और 2 अर्धशतकीय पारी भी उन्होंने खेली। आईपीएल के 10 सीजन में पांडे ने कुल 196 चौके और 64 छक्के लगाए हैं। बता दें क‌ि मनीष मूलरूप से बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं। लेकिन वर्तमान समय में कर्नाटक से खेलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
three players of uttarakhand performed well in ipl 10

मूल रूप से उत्तराखंड में रुड़की के रहने वाले ऋषभ पंत ने भी आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स  की तरफ से शानदार बल्लेबाजी की। इसके ल‌िए सच‌िन तेंदुलकर ने भी उनकी तारीफ की। 14 मैचों में ऋषभ ने 26.14 की औसत से 366 रन बनाए। इस दौरान पंत का स्ट्राइक रेट 165.61 रहा। गुजरात लायंस के खिलाफ 43 गेंद पर 97 रन की आतिशी पारी खेलकर पंत ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। बता दें क‌ि आईपीएल के दो सीजन में ऋषभ ने कुल 24 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 151 की स्ट्राइक रेट और 25.64 की एवरेज से 564 रन बनाए। 

विज्ञापन
three players of uttarakhand performed well in ipl 10

इसके साथ ही अल्मोड़ा जिले के पवन नेगी ने भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की तरफ से खेला। आईपीएल 10 में 12 मैचों की 10 पारियों में पवन ने कुल 144 रन बनाए। लेक‌िन गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। 12 मैचों में पवन ने 16 विकेट चटकाए। आईपीएल 10 में वह इकोनॉमी रेट के मामले में 5वें नंबर के गेंदबाज हैं। वहीं विकेट लेने के मामले में 10वें नंबर पर रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed