फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक में लूट के बाद पैसे बोरे में भरकर भागने लगे बदमाश, फिर हुआ कुछ ऐसा कि वहीं छोड़ गए लाखों की रकम

Thu, 03 May 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाजपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाजपुर Updated Thu, 03 May 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Thieves throw money after robbery in hdfc bank bazpur
hdfc bank loot

एचडीएफसी बैंक में चोरी करने के बाद बदमाश अचानक लाखों की रकम वहीं छोड़कर चले गए। आगे जानिए पूरा मामला...

Thieves throw money after robbery in hdfc bank bazpur
hdfc bank loot

सोमवार रात तीन चोरों ने एचडीएफसी बैंक के पिछले दरवाजे को तोड़कर 15 लाख की नकदी से भरे तीन बैग चुरा लिए। मोहल्ले में लोगों के जागने पर आरोपी नोटों से भरे बैग छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी की फुटेजों के आधार पर मुख्य आरोपी को चिह्नित कर उसके साथ ही उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

Thieves throw money after robbery in hdfc bank bazpur
hdfc bank loot

सोमवार देर रात रामपुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के पीछे के दरवाजे का लॉक तोड़कर केबिन में रखे 10, 20 और 50 रुपये के नोटों की गड्डियों से भरे बैग लेकर तीन चोर बाइक से फरार हो गए। मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे बैंक के पीछे मोहल्ला केशवनगर में बाइक खड़ी कर तीनों बातचीत कर रहे थे। आवाज सुनकर मोहल्ला निवासी गिरीश शर्मा ने छत पर चढ़कर आवाज दी तो चोर घबराकर बाइक स्टार्ट करने लगे। शक होने पर गिरीश अपने भाई हेमंत और पड़ोसी अरुण यादव के साथ युवकों को पकड़ने के लिए आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thieves throw money after robbery in hdfc bank bazpur
hdfc bank loot

इस पर करीब नौ लाख रुपयों से भरे तीन बैग छोड़कर दो युवक बाइक से तो एक पैदल ही स्टेशन की ओर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नोटों को कब्जे में ले लिया। सूचना पर बैंक पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि बैंक से नोटों से भरे तीन बैग, सीसीटीवी और डीवीआर गायब है। प्रशिक्षु आईपीएस आयुष अग्रवाल, सीओ एमसी बिन्जौला, एसएसआई सुशील कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर पड़ताल की। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी की फुटेजों के आधार पर एक आरोपी की पहचान बैंक के पूर्व सुरक्षाकर्मी तरसेम निवासी गांव गुमसानी के रूप में हुई।

विज्ञापन
Thieves throw money after robbery in hdfc bank bazpur
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कबूल करते हुए अपने दो साथियों प्रकाश कुमार निवासी गांव खेमपुर केलाखेड़ा और संजू निवासी गांव गुमसानी का नाम भी बताए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तरसेम के घर से छह लाख रुपये के साथ एक तमंचा, प्रकाश के पास से चाकू और संजू से आलानकब बरामद किया। इधर, इस घटना के कारण मंगलवार को दिन भर बैंक बंद रहा। टीम में प्रभारी कोतवाल आयुष अग्रवाल, एसएसआई सुशील कुमार, एसआई पंकज जोशी, दिनेश भट्ट, दीपक जोशी, विपिन पांथरी, बालकृष्ण, रवि प्रताव, यतेंद्र रावत, मुनब्बर अली, विक्रांत कुमार आदि थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed