फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विधानसभा उपचुनाव: यहां अमित शाह को टक्कर देने मैदान में उतरेंगे राहुल गांधी

Thu, 10 May 2018 08:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 10 May 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
tharali sub election amit shah and rahul gandhi face off
अमित शाह-राहुल गांधी

थराली उपचुनाव के प्रचार में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की टक्कर में कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष राहुल गांधी को सामने कर दिया है। बृहस्पतिवार को जारी स्टार प्रचारकों की सूची में पहना नाम राहुल गांधी का ही है।


 

tharali sub election amit shah and rahul gandhi face off
harish rawat
उत्तराखंड आ रहे इन स्टार प्रचारकों की सूची में प्रीतम सिंह, हरीश रावत, डॉ.इंदिरा हृदयेश, किशोर उपाध्याय समेत कई पूर्व मंत्री, विधायक, सांसदों को जगह दी गई है। राज्यसभा सदस्य राज बब्बर, पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

 
tharali sub election amit shah and rahul gandhi face off
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
भाजपा ने बुधवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इसमें अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत 40 नेताओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा की ओर से बृहस्पतिवार को यह सूची जारी कर दी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
tharali sub election amit shah and rahul gandhi face off
indira hridayesh
भाजपा की तुलना में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में एक खास अंतर नजर आ रहा है। यह अंतर उत्तराखंड के नेताओं से जुड़ा है। कांग्रेस ने अपने स्थानीय नेताओं के चुनाव प्रचार पर ज्यादा भरोसा किया है। इसलिए सूची में 90 फीसदी से ज्यादा स्टार प्रचारक उत्तराखंड से ही बनाए गए हैं।

 
विज्ञापन
tharali sub election amit shah and rahul gandhi face off
राज बब्बर - फोटो : SELF
ये होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक
राहुल गांधी, राज बब्बर, प्रीतम सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह, हरीश रावत, डॉ.इंदिरा हृदयेश, किशोर उपाध्याय, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदीप टम्टा, करन माहरा, प्रकाश जोशी, काजी निजामुद्दीन, ममता राकेश, हरीश धामी, फुरकान अहमद, मनोज रावत, आदेश चौहान, महेंद्र सिंह पाल, महेंद्र सिंह माहरा, राजेंद्र भंडारी, अनसुया प्रसाद मैखुरी, सुरेंद्र सिंह नेगी, दिनेश अग्रवाल, सूर्यकांत धस्माना, जोत सिंह बिष्ट, एसपी सिंह इंजीनियर, मयूख महर, सरिता आर्या, ललित फरस्वाण, नारायण राम आर्या, मदन बिष्ट, तिलकराज बेहड़, हरी सिंह बिष्ट, मनोज तिवारी, राजकुमार, भुवन कापड़ी, दर्शन लाल, ताहिर अली, बलबीर सिंह रावत।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed